फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Discontinued Cars And Bikes In 2024 From Hero Mahindra Jaguar To Mini Cooper

Discontinued Vehicles: Hero से लेकर Jaguar तक, 2024 में इन 10 कार-बाइक ने मार्केट से ली विदाई

Wed, 01 Jan 2025 08:27 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 08:27 AM IST
सार

2024 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई बाइक्स और कारों को अलविदा कहना पड़ा। होंडा X-Blade, हीरो Xtreme 200S 4V, हीरो Xpulse 200T और Passion Xtec जैसी बाइक्स को बिक्री में गिरावट के कारण बंद कर दिया गया। वहीं, महिंद्रा मराजो, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक, जगुआर I-Pace और मिनी कूपर SE जैसी कारें भी कम डिमांड और बढ़ते कंपटीशन की वजह से बाजार से हटा ली गईं।

विज्ञापन
Discontinued Cars And Bikes In 2024 From Hero Mahindra Jaguar To Mini Cooper
2024 में बंद हुईं 10 कार-बाइक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

2024 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक खास साल रहा। जहां इस साल कई नई कारों और बाइक्स ने दस्तक दी, वहीं कुछ पुराने और प्रिय मॉडल्स को बाजार से हटना पड़ा। बिक्री में गिरावट, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बदलते उपभोक्ता रुझान के चलते कई मॉडल्स ने भारतीय बाजार को अलविदा कह दिया। इनमें कुछ लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। आइए जानते हैं, इस साल कौन-कौन सी बाइक्स और कारें भारतीय सड़कों से गायब हो गईं।
विज्ञापन


2024 में बंद हुई बाइक्स
होंडा X-Blade
होंडा ने अपनी स्पोर्टी 160cc बाइक X-Blade को 2024 में बंद कर दिया। यह बाइक 163cc के इंजन के साथ आती थी, जो 13.5 bhp पावर और 14.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता था। अपने स्टाइलिश और स्पोर्टी डिजाइन के बावजूद यह बाइक उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं कर पाई, जिसके चलते होंडा ने इसे भारतीय बाजार से हटा दिया।
विज्ञापन


हीरो Xtreme 200S 4V
हीरो मोटोकॉर्प की फुल फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक Xtreme 200S 4V भी इस साल बंद हो गई। 18.9 bhp पावर और 17.3 Nm टॉर्क जेनरेट करने वाला इसका इंजन परफॉर्मेंस के लिहाज से शानदार था। हालांकि, ग्राहकों की कमी और घटती बिक्री के चलते इसे भी बाजार से हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरो Xpulse 200T
Xpulse 200 का रोड-फोकस्ड वर्जन Xpulse 200T को भी 2024 में बंद कर दिया गया। यह 199.5cc इंजन के साथ आता था, जो खासतौर पर शहरी सड़कों के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन यह मॉडल भी ग्राहकों के बीच खास पहचान नहीं बना पाया।

हीरो Passion Xtec
हीरो की पॉपुलर कम्यूटर बाइक Passion Xtec, जिसमें 113.2cc का इंजन था, को भी 2024 में बंद कर दिया गया। 9 bhp पावर और 9.79 Nm टॉर्क देने वाली इस बाइक की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिसके चलते कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया।

2024 में बंद हुई कारें
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा ने अपनी MPV मराजो को जुलाई 2024 में भारतीय बाजार से हटा दिया। शार्क-प्रेरित डिजाइन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ यह कार 121 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क जेनरेट करती थी। हालांकि, यह भारतीय ग्राहकों को लुभाने में असफल रही।

हुंडई कोना इलेक्ट्रिक
भारत की पहली प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों में से एक, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक, 2024 में बंद हो गई। 39.2 kWh बैटरी पैक और 452 किमी की रेंज देने के बावजूद, सस्ती और नई इलेक्ट्रिक कारों के आने से इसकी डिमांड में गिरावट आई। इसके चलते कंपनी ने इसे भारतीय बाजार से हटाने का फैसला किया।

जगुआर I-Pace
जगुआर की I-Pace भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का प्रतीक थी। इसमें 90 kWh बैटरी पैक था, जो 394 bhp पावर और 695 Nm टॉर्क देता था। यह 470 किमी की रेंज के साथ 0-100 किमी/घंटा की स्पीड महज 4.8 सेकंड में पकड़ सकती थी। लेकिन सीमित डिमांड और बढ़ते कंपटीशन के चलते इसे भी 2024 में बंद कर दिया गया।


मिनी कूपर SE
प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट की मिनी कूपर SE भी 2024 में भारतीय बाजार से विदा हो गई। इसमें 32.6 kWh बैटरी थी, जो 181 bhp पावर और 270 Nm टॉर्क देती थी। हालांकि, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बिक्री में गिरावट के कारण इसे भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed