Traffic Fines: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिया बकाया चालान निपटाने का आखिरी मौका, छूट के साथ भर सकेंगे जुर्माना
दिल्लीवालों के लिए एक अच्छी खबर है। राजधानी में गाड़ी चालकों को इस वीकेंड पर अपने बकाया ट्रैफिक चालान छूट के साथ भरने का आखिरी मौका मिलेगा।
विस्तार
यह भी पढ़ें - Cars in Flood: एक साथ डूब गईं मारुति सुजुकी की 300 गाड़ियां, स्टॉकयार्ड में डूबीं नई कारें, देखें वीडियो
ये लोक अदालत शनिवार, 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें बकाया चालानों को आसानी से निपटाया जा सकेगा, जिससे लोगों को लंबे कोर्ट केस की झंझट से बचाया जाएगा।
यह कार्यक्रम दिल्ली के सात कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। जिसमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, राउज एवेन्यू, तिहाड़, द्वारका, साकेत और रोहिणी शामिल हैं।
National Lok Adalat for settling pending Compoundable Traffic Challans/Notices to be held on 13th September, 2025 (Saturday) at all Court Complexes, Delhi from 10 am to 4 pm.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 6, 2025
Avail this opportunity to get cleared pending challans/notices.@DSLSA_DELHI pic.twitter.com/dA4Y2NX57J
भाग लेने के लिए वाहन मालिकों को सबसे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से अपने पेंडिंग चालान या नोटिस डाउनलोड करने होंगे। यह सुविधा सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। रोजाना अधिकतम 60,000 डाउनलोड की अनुमति दी गई है और कुल 1,80,000 चालान लोक अदालत से पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें - TVS Apache: टीवीएस अपाचे के लिमिटेड-एडिशन मॉडल और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च, 20 साल पूरा करने का मनाया जश्न
यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत
लोक अदालत में आने वालों को ये दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- चालान/नोटिस की प्रिंटेड कॉपी
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
- गाड़ी मालिक का वैध पहचान पत्र
यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती से टू-व्हीलर की डिमांड में 200 BPS और कारों में 100 BPS का उछाल
यह भी पढ़ें - Hyundai Aura SX: ह्यूंदै ऑरा एसएक्स ट्रिम को नए फीचर्स के साथ किया गया अपग्रेड, जानें कीमत और डिटेल्स
- प्राइवेट वाहन: अधिकतम 7 चालान/नोटिस (5 नोटिस + 2 चालान)
- कमर्शियल वाहन: केवल 2 चालान या नोटिस
यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति, टेस्ला के नए पे पैकेज से बड़ी संभावना
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha R15: नई 2025 यामाहा आर15 मोटरसाइकिल रेंज नए रंगों के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
इससे पहले भी मई और मार्च में इसी तरह की लोक अदालतें हुई थीं। खासतौर पर 8 मार्च को हुए सेशन में 1,53,437 चालान निपटाए गए थे, जिनकी कुल रकम 405.02 करोड़ रुपये थी। सिर्फ ट्रैफिक चालान से ही लगभग 1.7 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी।
यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें
यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें