फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Traffic Police held meeting with NHAI to ease traffic congestion on national highway stretches

Delhi Traffic: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और NHAI ने मिलाया हाथ, नेशनल हाईवे पर यातायात कम करने के लिए कसी कमर

Fri, 23 Aug 2024 08:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 08:04 PM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) के साथ एक बैठक की। 

विज्ञापन
Delhi Traffic Police held meeting with NHAI to ease traffic congestion on national highway stretches
Traffic Jam at Ghazipur Border, New Delhi on Delhi-Meerut Expressway - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर के नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) खंडों पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए हाल ही में, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) के साथ एक बैठक की। 
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को हुई बैठक में स्पेशल कमिश्नर अजय चौधरी और एनएचएआई अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने ट्रैफिक फ्लो में सुधार के लिए सड़क चौड़ा करना, बस स्टॉप को स्थानांतरित (रीलोकेट) करना और स्पीड कैमरा और साइनबोर्ड लगाने सहित विभिन्न उपायों का पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने कालिंदी कुंज पर सड़क चौड़ा करने और मुकरबा चौक पर बस स्टॉप को संजय गांधी परिवहन नगर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि भीड़भाड़ कम हो सके। उन्होंने कल्याणपुरी सर्कल पर NH-24 पर स्पीड कैमरा लगाने और गाजीपुर टोल प्लाजा पर सावधानी बरतने वाले साइनबोर्ड लगाने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

अजय चौधरी ने NH-48 पर सुचारू यातायात आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात करने और उचित साइनेज लगाने का भी सुझाव दिया। अतिरिक्त सिफारिशों में मुकरबा चौक के पास NH-44 पर रंबल स्ट्रिप्स और आयरन ग्रिल्स लगाना, मीठापुर चौक पर साइनबोर्ड लगाना और बदरपुर फ्लाईओवर पर आयरन ग्रिल्स लगाना शामिल है।

ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई से उन जगहों की डिटेल्स देने का अनुरोध किया जहां चल रहे निर्माण से ट्रैफिक में देरी हो रही है। ताकि वैकल्पिक रणनीतियां तैयार की जा सकें। उन्होंने महिपालपुर फ्लाईओवर पर रंगपुरी ट्रैफिक लाइट्स के पास एक सबवे बनाने और द्वारका रोड पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से NH-48 तक एक भूमिगत सुरंग बनाने का भी अनुरोध किया।

रिपोर्ट के मुताबिक स्पेशल कमिश्नर ने कहा, "दिल्ली में कई खंड ऐसे हैं जो राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने वाले वाहनों से प्रभावित होते हैं। शहर भर में यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई के बीच उचित संचार और समन्वय होना चाहिए।"

चौधरी ने कहा, "दिल्ली परिवहन निगम, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और NHAI जैसी एजेंसियों सहित विभिन्न हितधारकों का संयुक्त प्रयास और सहयोग दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और ट्रैफिक जाम को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।"

एनएचएआई अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने ट्रैफिक पुलिस के प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और सुझावों पर शीघ्र प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया। यह बैठक समन्वित प्रयासों और रणनीतिक नियोजन के जरिए शहर की लगातार ट्रैफिक समस्याओं से निपटने की दिशा में एक कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed