फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Traffic Police Advisory Series of traffic arrangements on NH 58 and Delhi-Meerut Expressway from July 22

Traffic: NH-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 14 दिनों के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध, 22 जुलाई से होगी शुरुआत

Sat, 06 Jul 2024 08:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 08:57 PM IST
सार

हर साल सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई एलान किए हैं।

विज्ञापन
Delhi Traffic Police Advisory Series of traffic arrangements on NH 58 and Delhi-Meerut Expressway from July 22
Delhi Meerut Expressway - फोटो : PTI

विस्तार

हर साल सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई एलान किए हैं। नेशनल हाईवे 58 (NH-58) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों के परिचालन को चरणबद्ध रूप से 22 जुलाई से 4 अगस्त तक रोका जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर ने ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान को अंतिम रूप देने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के 14 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। चर्चा का मकसद कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करना था। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई से भारी वाहनों को NH-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाने की अनुमति नहीं होगी। यह पाबंदी 25 जुलाई से और सख्त कर दी जाएगी। सिर्फ हल्के और मध्यम वाहनों को ही दिल्ली से हरिद्वार की यात्रा के लिए NH-58 के बायें ओर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

चूंकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में कांवड़ियों का आवागमन 2 अगस्त को शिवरात्रि तक चरम पर पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए प्रशासन ने सख्त उपाय किए हैं। 29 जुलाई से 4 अगस्त तक हरिद्वार और मेरठ के बीच NH-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हर तरह के वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।

स्थानीय पुलिस को इस अवधि के दौरान यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन योजनाओं को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, 14 जिलों में फैला एक डेडिकेटेड व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके जरिए श्रद्धालुओं की भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए अधिकारी रियल टाइम में बातचीत कर सकेंगे।

कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी यात्रा में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपाय भी बढ़ाए जा रहे हैं। मेरठ में 6 जुलाई को मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। और उन्हें और मजबूत बनाने पर विचार किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा एक महत्वपूर्ण वार्षिक तीर्थयात्रा है, जहां लाखों श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। गंगा से पवित्र जल लेकर शिवरात्रि पर भगवान शिव के मंदिरों में चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed