{"_id":"6668660d50d143aa2b0a0eca","slug":"delhi-metro-phase-4-part-one-opening-date-know-details-2024-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का पहला हिस्सा अगस्त में खुलने के लिए है तैयार, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का पहला हिस्सा अगस्त में खुलने के लिए है तैयार, जानें डिटेल्स
Tue, 11 Jun 2024 08:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:28 PM IST
सार
दिल्ली मेट्रो का बहुप्रतीक्षित फेज 4 अगस्त में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है। इस चरण का पहला खंड, जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग तक तीन किलोमीटर का है। जो दो बिल्कुल नए स्टेशनों के साथ खुलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : सोशल मीडिया (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो का बहुप्रतीक्षित फेज 4 अगस्त में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है। इस चरण का पहला खंड, जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग तक तीन किलोमीटर का है। जो दो बिल्कुल नए स्टेशनों के साथ खुलने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिविल कार्यों के पूरा हो जाने के बाद, कॉरिडोर के चालू होने से पहले अंतिम सुरक्षा जांच और निरीक्षण चल रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि यह खंड 28.9 किलोमीटर से ज्यादा लंबे बड़े फेज 4 परियोजना का हिस्सा है। जनकपुरी वेस्ट से कृष्ण पार्क एक्सटेंशन कॉरिडोर पर काम लगभग खत्म हो चुका है। अब ध्यान बचे हुए काम को पूरा करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए कॉरिडोर का जनकपुरी वेस्ट हिस्सा एलिवेटेड होगा। जबकि कृष्ण पार्क एक्सटेंशन सेक्शन जमीनी स्तर पर होगा। पूरी फेज 4 परियोजना मार्च 2026 तक पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद के साथ ट्रैक पर है। जो पूरे शहर में बेहतर कनेक्टिविटी का वादा करता है।
चरण 4 के तहत, तीन प्रमुख कॉरिडोर पाइपलाइन में हैं: मजलीस पार्क से मौजपुर (12.5 किलोमीटर), एयरपोर्ट से तुगलकाबाद (23.6 किलोमीटर), और जल्द ही शुरू होने वाला जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम (28.9 किलोमीटर) खंड।
इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने फेज IV के तहत दो नए स्वीकृत किए गए गलियारों के लिए वैधानिक मंजूरी हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक और इंदरलोक से इंद्रप्रस्थ तक के इन गलियारों से प्रतिदिन अतिरिक्त 2.5 लाख यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।
8,399 करोड़ रुपये के बजट के साथ, उनके 2028 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। जो मेट्रो नेटवर्क का और विस्तार करेगा और दक्षिण, मध्य और पूर्वी दिल्ली में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा।