फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi-Dehradun Expressway Opening Date and Entry-Exit Points

Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इस साल नवंबर तक यात्रियों के लिए खुल जाएगा, जानें एंट्री-एग्जिट पॉइन्ट

Thu, 29 Aug 2024 09:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 09:40 PM IST
सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला खंड, जो अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) तक जाता है, इस साल नवंबर तक यातायात के लिए खुला जाएगा।

विज्ञापन
Delhi-Dehradun Expressway Opening Date and Entry-Exit Points
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला खंड, जो अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) तक जाता है, इस साल नवंबर तक यातायात के लिए खुला जाएगा। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस नए खंड के कारण रोजमर्रा के ट्रैफिक की भीड़भाड़ से पर्याप्त राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली और ईपीई के बीच चलने वाले 32 किलोमीटर के एक्सेस कंट्रोल्ड खंड में लगभग 19 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का हिस्सा है। स्थानीय ट्रैफिक के लिए नीचे छह लेन की सर्विस रोड और थ्रू ट्रैफिक के लिए एलिवेटेड सेक्शन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, "सर्विस रोड पर ट्रैफिक फ्लो भी बेहतर होगा क्योंकि पूरे खंड को एनएचएआई द्वारा परियोजना के हिस्से के रूप में बेहतर बनाया जा रहा है। ट्रैफिक को बांटने से स्थानीय यात्रियों को भी राहत मिलेगी।"
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: एंट्री-एक्जिट पॉइन्ट्स

दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए, एक्सप्रेसवे में सात एंट्री पॉइन्ट (प्रवेश बिंदु) शामिल होंगे: अक्षरधाम, गीता कॉलोनी, श्मशान घाट (कैलाश नगर), सोनिया विहार, विजय विहार और मंडोला। मंडोला, सोनिया विहार, विजय विहार और खजूरी चौक पर एक्जिट (निकास) होंगे।

इसके उलट, उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक मंडोला, विजय विहार और 5वें पुस्ता पर प्रवेश करेगा। और मंडोला, लोनी, विजय विहार, उस्मानपुर, श्मशान घाट (कैलाश नगर), गीता कॉलोनी और अक्षरधाम पर एक्जिट करेगा। दिल्ली में एक्सप्रेसवे में प्रवेश करने और निकलने वाले यात्रियों को टोल का भुगतान नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed