{"_id":"692066ea65534bb95a067972","slug":"dashcams-are-the-new-must-have-why-you-need-them-more-than-ever-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dashcam: क्या है डैशकैम और क्यों है ये आपकी गाड़ी के लिए बेहद जरूरी? नहीं लगवाया तो तुरंत लगावाएं","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Dashcam: क्या है डैशकैम और क्यों है ये आपकी गाड़ी के लिए बेहद जरूरी? नहीं लगवाया तो तुरंत लगावाएं
Sat, 22 Nov 2025 01:16 PM IST
सुयश पांडेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुयश पांडेय
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:16 PM IST
सार
भारत में ड्राइविंग करना बेहद जोखिम भरा माना जाता है। ऐसे में डैशकैम आपकी कार के लिए एक जरूरी सुरक्षा साधन बन सकते हैं। दुर्घटना, धोखाधड़ी, ओवरस्पीडिंग के आरोप, हिट-एंड-रन या बीमा क्लेम इन सभी के लिए डैशकैम बहुत मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
डैशकैम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Citroen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है और यहां गाड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। भारत में ड्राइविंग करना बेहद जोखिम भरा माना जाता है। ऐसे में डैशकैम आपकी कार के लिए एक जरूरी सुरक्षा साधन बन सकते हैं। दुर्घटना, धोखाधड़ी, ओवरस्पीडिंग के आरोप, हिट-एंड-रन या बीमा क्लेम इन सभी के लिए डैशकैम बहुत मददगार साबित हो सकता है, जो भरोसेमंद सबूत देने में आपकी मदद करेगा। HD रिकॉर्डिंग, जीपीएस और पार्किंग मोड जैसे फीचर्स इसे और भी उपयोगी बना देते हैं।
पहले ज्यादातर लोग इन्हें सिर्फ एक 'फैंसी एड-ऑन' मानते थे, लेकिन अब यह धीरे-धीरे कार सुरक्षा का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। बढ़ते हादसों, ट्रैफिक और फर्जी बीमा क्लेम के कारण भारतीय ड्राइवरों के लिए डैशकैम पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। साथ ही अब ये किफायती भी हैं और आसानी से मोबाइल से कनेक्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ज्यादातर लोग इन्हें सिर्फ एक 'फैंसी एड-ऑन' मानते थे, लेकिन अब यह धीरे-धीरे कार सुरक्षा का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। बढ़ते हादसों, ट्रैफिक और फर्जी बीमा क्लेम के कारण भारतीय ड्राइवरों के लिए डैशकैम पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। साथ ही अब ये किफायती भी हैं और आसानी से मोबाइल से कनेक्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
क्यों जरूरी है डैशकैम?
पहले किसी हादसे या विवाद में सिर्फ गवाहों की बातों या खराब मोबाइल वीडियो पर भरोसा करना पड़ता था। लेकिन अब डैशकैम से मिली HD फुटेज में ये सब साफ नजर आता है कि हादसा कब और कैसे हुआ, गाड़ी कितनी तेज चल रही थी, लोकेशन और टाइमस्टैम्प और किसकी गलती थी। कई अध्ययनों में पाया गया है कि डैशकैम होने पर फर्जी क्लेम का खतरा काफी कम हो जाता है। भारत जैसे देश में जहां लापरवाह ड्राइविंग आम है, वहां डैशकैम बहुत मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
डैशकैम खरीदते समय किन फीचर्स पर ध्यान दें?
डैशकैम खरीदने से पहले ध्यान रखना है कि उसमें Full HD या 4K रिकॉर्डिंग हो ताकि वीडियो साफ आए, वाइड-एंगल लेंस फीचर हो ताकि सड़क का ज्यादा हिस्सा कवर हो, लूप रिकॉर्डिंग और ज्यादा स्टोरेज हो ताकि मेमोरी भरने की दिक्कत न हो, जीपीएस और जी-सेंसर लगा हो ताकि स्पीड, लोकेशन और टक्कर की जानकारी रिकॉर्ड करता रहे, मोबाइल एप और क्लाउड बैकअप मौजूद हो जिससे जरूरी फुटेज सुरक्षित रहे और पार्किंग मोड/मोशन डिटेक्शन फीचर हो जिससे गाड़ी खड़ी होने की स्थिति में भी रिकॉर्डिंग चालू रहे।कानूनी और बीमा से जुड़े फायदे
- पुलिस जांच में मदद
- विवाद जल्दी सुलझते हैं
- बीमा क्लेम का निपटारा आसान
- साफ फुटेज होने पर कई बार क्लेम मंजूरी जल्दी मिल जाती है