फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   cyborg yoda electric motorcycle Ignitron Motocorp unveils India’s first Made in India electric cruiser Motorcycle Cyborg Yoda

Cyborg Yoda: आ रही है देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, 120 किमी की रेंज, आधे घंटे में होगी 50% चार्ज

Sat, 01 Jan 2022 04:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

Cyborg Yoda इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक एक बार फुल चार्जिंग पर 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। यह बैटरी स्वैपिंग सुविधा के साथ आती है।

विज्ञापन
cyborg yoda electric motorcycle Ignitron Motocorp unveils India’s first Made in India electric cruiser Motorcycle Cyborg Yoda
Cyborg Yoda Electric Motorcycle - फोटो : Ignitron Motocorp

विस्तार

कस्टमाइज्ड व्हीकल्स और साउंड इंजीनियरिंग के निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाले एक घरेलू स्टार्टअप Ignitron Motocorp (इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Cyborg (साइबोर्ग) के साथ भारत के टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री का एलान किया है। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरबाइकों की एक रेंज होगी, जो एक बिल्कुल नया मोटरसाइकिल एक्सपीरियंस देगी। Cyborg Yoda इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक एक बार फुल चार्जिंग पर 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। यह बैटरी स्वैपिंग सुविधा के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक की टेस्टिंग भारत के सबसे दुर्गम इलाकों और जलवायु परिस्थितियों में की गई है। 
विज्ञापन


पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरबाइक
कंपनी के अनुसार, Cyborg (साइबोर्ग) नाम के तहत Ignitron Motocorp भारतीय बाजार में तीन उत्पादों को पेश करेगी। इसकी शुरुआत कंपनी अपने पहले फ्लैगशिप उत्पादन Yoda से करेगी, जो कि एक क्रूजर-स्टाइल मॉडल होगा। Yoda उपभोक्ताओं के खास सेगमेंट की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। Yoda, कंपनी की पहली और भारत की पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरबाइक है जिसमें एक स्वैपेबल बैटरी है और इससे ऑटोमोबाइल के उत्साही लोगों पर लक्षित किया गया है। इस रेंज में क्रूजर, रेगुलर और स्पोर्ट्स सेगमेंट की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


हर एक किमी पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा
Cyborg बड़े पैमाने पर बाजार खरीदारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो और उत्पाद भी लॉन्च करेगा, जो एक अच्छी रेंज, पावरफुल मोटर और किफायती कीमत वाला होगा। वे बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों के साथ-साथ SOS (रोड साइड असिस्टेंस) के लिए भी साझेदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही Cyborg स्टेशन भी बना रही है जो हर एक किलोमीटर पर मौजूद होगा। ये एक कॉम्पैक्ट होम चार्ज सॉकेट हैं जो फास्ट चार्जिंग की सुविधा देते हैं। यहां बैटरी को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। सर्विस चार्ज और आपूर्ति और सेवाओं के लिए ऑनलाइन पेमेंट के जरिए वेंडर के खाते में पैसे जमा किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन






फीचर्स
Cyborg Yoda में एलईडी टेललाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स, कीलेस इग्निशन, एक एंटी-थेफ्ट अलार्म, पिलर बैकरेस्ट, साइड पैनियर बॉक्स और एडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसके हार्डवेयर डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन बाइक की तस्वीरों से पता लगता है कि इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्बर मिलेंगे। 


बाइक का उत्पादन शुरू 
कंपनी का कहना है कि Cyborg Yoda इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक नए राइडर्स के लिए सुलभ और अनुभवी मोटरसाइकिल चालकों को रोमांचकारी अनुभव देगी। ब्रांड भारत में सबसे सुरक्षित मोटरबाइक बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और बैटरी टेक्नोलॉजी और निर्माण प्रक्रियाओं में सुधार के लिए लगातार नए तरीके तलाशेगा। इसके अलावा, मानेसर, गुरुग्राम में कंपनी के प्लांट में इलेक्ट्रिक मोटरबाइक की मैन्युफेक्चरिंग और एसेंब्ली शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में कंपनी के पास वित्तीय वर्ष 2022-23 में 40,000 यूनिट्स का उत्पादन करने की क्षमता है। ब्रांड ने बैटरी और मोटर के डिटेल्स की जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन यह दावा किया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक एक बार फुल चार्जिंग पर 120 किमी की दूरी तय कर सकती है।

कंपनी की उम्मीदें
कंपनी के संस्थापक राघव कालरा ने कहा, "हमें अपने नए ब्रांड साइबर्ग के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मोटरबाइक सेगमेंट में प्रवेश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। वाहनों का निर्माण और विकास करना जरूरी है और साइबर्ग देश में इलेक्ट्रिक वाहन के प्रति लोगों की बढ़ती मांगों को पूरा करने, पर्यावरण के अनुकूल चलने और बेहतर समाधान पेश करने में मदद करेगा। हमने इसका निर्माण करते समय ग्राहकों की संतुष्टि को केंद्र में रखा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed