{"_id":"61cd721e46e2797e65464088","slug":"custom-yamaha-xsr-155-limited-edition-model-revealed-yamaha-xsr-155-launch-date-in-india-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamaha XSR 155: इस मोटरसाइकिल ने बनाया दीवाना, कुछ ही घंटों में बिक गई पूरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha XSR 155: इस मोटरसाइकिल ने बनाया दीवाना, कुछ ही घंटों में बिक गई पूरी
Thu, 30 Dec 2021 02:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:20 PM IST
सार
हाल ही में आयोजित Thailand Motor Expo (थाईलैंड मोटर एक्सपो) में कस्टम Yamaha XSR 155 को पेश किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
Yamaha XSR 155
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Yamaha की XSR 155 मोटरसाइकिल का बाइक प्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नियो-रेट्रो डिजाइन और दमदार इंजन के कारण इस मोटरसाइकिल को युवा बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में आयोजित Thailand Motor Expo (थाईलैंड मोटर एक्सपो) में कस्टम Yamaha XSR 155 को पेश किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मोटरसाइकिल को Zeus Customs ने Yamaha थाईलैंड के साथ मिलकर बनाया है। जिसने इसकी कस्टम किट बनाकर इस मोटरसाइकिल को एक कूल रेट्रो कैफे रेसर में बदल दिया है।
घंटों में बिक गईं पूरी
आकर्षक लुक और शानदार फीचर्स वाली यह बाइक युवाओं को भा गई। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल की केवल 100 यूनिट्स बिक्री के लिए बाजार में उतारी गई थी। ये सभी कुछ ही घंटों के भीतर बिक गई।
क्या हुए बदलाव
बाइक में किए गए बदलावों की बात करें तो, इसमें एक क्लिप-ऑन हैंडलबार है जो एक कैफे रेसर की पहचान है। आफ्टर-मार्केट एलिमेंट्स की बात करें तो इसमें कटा हुआ फ्रंट और रियर फेंडर, रेट्रो लुक का राउंड एलईडी स्प्लिट हेडलैंप, रिब्ड पैटर्न के साथ एक डुअल-टोन सीट और टैंक ग्रिप्स शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही इसमें ब्लैक-आउट साइकिल पार्ट्स के साथ मैट ग्रे पेंट स्कीम दिया गया है। इसका डिजाइन एक्सएसआर 700 और एक्सएसआर 900 से प्रेरित है। इसमें टियरड्राप फ्यूल टैंक और फ्लैट सीट मिलती है।
फीचर्स
इसके अलावा मस्कुलर फ्यूल टैंक, गोल टेल लैंप, राउंड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक की सीट पर आराम से दो लोग बैठ सकते हैं। बाइक में सिंगल पॉड इंस्ट्रूएट क्लस्टर दिया गया है जिसमें बाइक चलाने से जुड़ी सारी जानकारियां मिलती हैं।
इसमें डिजिटल ट्रिप मीटर, फ्यूल मीटर, स्पीडोमीटर, गियर इंडिकेटर और ट्रिप इंडिकेटर दिया गया है। वहीं यामाहा ने इसके साथ कई एक्सेसरीज भी ऑप्शनल तौर पर ऑफर की हैं।
इंजन और पावर
Yamaha XSR 155 में 155cc का सिंगल सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 19 bhp का पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकल में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक में दोनों तरफ 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। जिसमें इंवर्टेड फॉर्क्स और एक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
भारत में कब होगी लॉन्च
XSR 155 भारत में काफी लोकप्रिय है। लेकिन इसके बावजूद, रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेशल एडिशन मॉडल की लॉन्चिंग की फिलहाल संभावना नहीं है। इसके बजाय, यामाहा ने नियो-रेट्रो FZ-X उतारा है जिसकी काफी मांग देखी जा रही है।