फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   common mistakes to avoid while driving a car in monsoon

Car Tips: बारिश में कार चलाते समय आप भी करते हैं ये गलतियां? तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Wed, 31 Jul 2024 06:31 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 06:31 PM IST
सार

देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप बरसात के दौरान कुछ सामान्य गलतियां करते हैं तो इससे कार को बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में कार को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। 

विज्ञापन
common mistakes to avoid while driving a car in monsoon
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आप बरसात के दौरान कार से सफर करते हैं तो आपके लिए यह खबर काफी काम की साबित हो सकती है। दरअसल, बारिश के वक्त काफी कार चालक कुछ छोटी गलतियां करते हैं, जिस वजह से कभी-कभी कार को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अगर आप इन छोटी-मोटी गलतियों को नहीं करेंगे तो बारिश के दौरान भी शानदार ढंग से कार चला पाएंगे, तो जानिए कुछ टिप्स की जानकारी। 

विज्ञापन

कार चलाने से पहले कुछ भी चेक न करना

अक्सर देखा जाता है कि कार चालक बिना कुछ चेक किए ही कार को स्टार्ट कर देते हैं। ऐसे में बीच रास्ते में कार बंद हो जाती है। अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो आपको इसमें सुधार करने की जरूरत है। मानसून के दौरान किसी भी वक्त बरसात हो सकती है, ऐसे में कार से सफर पर जाने से पहले एक बार कार के कुछ खास उपकरणों की जांच करनी चाहिए। ऐसा करके बारिश के दौरान कार में कोई परेशानी नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम प्यूल के साथ कार चलाना

अगर आप बरसात में कार लेकर निकल रहे हैं तो एक बार कार में कितना फ्यूल है, इसकी जांच जरूर करें। कार में बैठने के बाद बेहद ही कम लोग फ्यूल चेक करते हैं, ऐसे में बिना फ्यूल चेक किए ही कार स्टार्ट कर देते हैं। ऐसे में कई बार कार बीच रास्ते पर बंद हो जाती है या फिर कोई अन्य दिक्कत आ जाती है। बारिश के दौरान अगर ऐसा हुआ तो काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए बारिश के मौसम में कार को कम फ्यूल पर चलाने से बचें।

विज्ञापन

वार्निंग लाइट नजरअंदाज करना

मानसून में कार का ध्यान रखना काफी जरूरी है। अगर बरसात के दौरान कार के डैशबोर्ड पर किसी भी तरह की वार्निंग लाइट दिखें तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डैशबोर्ड पर बैटरी, फ्यूल, इंजन और टायर समेत कई तरह की वार्निंग लाइट नजर आती है। कार के डैशबोर्ड पर किसी भी तरह की वार्निंग लाइट का सीधा सा मतलब है कि कार में कुछ गड़बड़ी आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed