{"_id":"5a164f8e4f1c1b71548bebf1","slug":"pm-narendra-modi-will-unveiled-tata-electric-nano-on-28-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक वर्जन में आ रही टाटा नैनो, पीएम मोदी के हाथों 28 नवंबर को होगी लॉन्चिंग ","category":{"title":"Commercial Vehicle","title_hn":"कॉमर्शियल वाहन","slug":"commercial-vehicle"}}
इलेक्ट्रिक वर्जन में आ रही टाटा नैनो, पीएम मोदी के हाथों 28 नवंबर को होगी लॉन्चिंग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
टाटा नैनो जेनएक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो एक बार फिर से बाजार में धमाल मचाने जा रही है। इस बार यह कार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी। इलेक्ट्रिक टाटा नैनो के लिए टाटा मोटर्स और कोयम्बटूर स्थित कंपनी जायेम ऑटोमोटिव ने साझेदारी की है। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जायेम मोटर्स कार की बॉडी तैयार करेगी जिसमें बाद में इलेक्ट्रिक मोटर फिट कर दी जाएगी। इस कार को Jayem Neo के नाम से उतारा जाएगा।
पढ़ें: Royal Enfield 'बुलेट' को टक्कर देने आ रहीं ये तीन दमदार बाइक, फीचर्स जान लीजिए
इलेक्ट्रिक टाटा नैनो एक बार चार्ज होकर 150 किमी का सफर कर सकेगी। कार की लॉन्चिंग के बारे में आने वाले कुछ दिन में घोषणा की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ओला कैब की ओर से टाटा मोटर्स को पहले ही 400 इलेक्ट्रिक नैनो के ऑर्डर मिल चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कार का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करवाया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
टाटा ने साल 2010 में जिनेवा मोटर शो के दौरान ई-नैनो का कॉन्सेप्ट पेश किया था। देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है लिहाजा यह कहा जा सकता है कि अगर ई-नैनो सही कीमत और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आती है तो यह काफी सफल इलेक्ट्रॉनिक-कार साबित हो सकती है।