{"_id":"59b0fdf14f1c1bf67f8b494d","slug":"escorts-launch-india-first-electric-tractor-concept-with-new-tractor-series-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Escorts ने पेश किया देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कॉन्सेप्ट, जानिए क्या होगा खास","category":{"title":"Commercial Vehicle","title_hn":"कॉमर्शियल वाहन","slug":"commercial-vehicle"}}
Escorts ने पेश किया देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कॉन्सेप्ट, जानिए क्या होगा खास
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
Escorts लिमिटेड ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्रीकल्चर और कंस्ट्रक्शन वाहन निर्माता कंपनी Escorts लिमिटेड ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने दो और ट्रैक्टर्स भी लॉन्च किए हैं। दरअसल कंपनी ने ट्रैक्टर्स की एक नई सीरीज लॉन्च की है जिसे न्यू एस्कॉर्ट ट्रैक्टर सीरीज (NETS) नाम दिया गया है। इस सीरीज में तीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर पेश किए गए हैं। ये तीन ट्रैक्टर- इलेक्ट्रिक, हाइड्रोस्टेटिक और रैग्यूलर कॉन्सेप्ट ट्रैक्टर हैं। इनका इस्तेमाल मुख्यतौर पर बगीचों और बाग के लिए किया जा सकेगा।
पढ़ें: इस तारीख को लॉन्च हो सकती है Tata Nexon, जानिए कब और कितने पैसों में करें बुकिंग
भारत में साधारण कॉन्पैक्ट ट्रैक्टर की सेल 2018 की पहली तिमाही में की जाएगी, जबकि हाइड्रोस्टेटिक ट्रैक्टर को दूसरी तिमाही में बेचा जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को फिलहाल विकसित किया जा रहा है। करीब एक या डेढ़ साल में इसे तैयार कर लिया जाएगा। इन ट्रैक्टर्स के लिए कंपनी ने 20-30 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इन ट्रैक्टर्स की बिक्री भारत के साथ विदेशी बाजार में भी की जाएगी। इंजन की बात करें तो इनमें 22 bhp से 30 bhp पावर आउटपुट की क्षमता है। इनके जरिए कई तरह के काम किए जा सकेंगे। ट्रैक्टर्स के चारों पहियों में ब्रेक दिए गए हैं। आम तौर पर ट्रैक्टर्स के पिछले पहियों में ही ब्रेक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
लॉन्च के मौके पर कंपनी के एमडी निखिल नंदा ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को लॉन्च करने में गर्व महसूस कर रही है। आज हो उत्पाद हमने पेश किए हैं वह वर्तमान के प्रगतिशील किसानों की मांग और उनकी स्थिति के मुताबिक, हमारे तकनीक एवं गुणात्मक विकास की झलक दिखाते हैं। यह हमारी बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना है। न्यू एस्कॉर्ट ट्रैक्टर सीरीज एक नए किस्म का यूजर एक्सपीरिएंस और कंफर्ट देगी।