फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   comfortable and reliable bikes for family man Bajaj pulsar 150 TVS Apache 160 Honda Unicorn

Family Bikes: फैमिली मैन के लिए सिंपल और पावरफुल बाइक्स, पीछे बैठने वाले को भी मिलता है पूरा कम्फर्ट

Tue, 10 Jun 2025 05:53 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

Top 3 Family Bikes: अगर आप एक फैमिली मैन हैं तो आपको एक ऐसी बाइक की जरूरत होती है जो थोड़ी अधिक पावर के साथ माइलेज भी दे। यहां हम आपको कुछ ऐसी लीजेंडरी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्राहकों के मन में अटूट भरोसा कायम कर चुकी हैं और कई सालों से मार्केट में बिक रही हैं।

विज्ञापन
comfortable and reliable bikes for family man Bajaj pulsar 150 TVS Apache 160 Honda Unicorn
फैमिली मैन के लिए परफेक्ट मोटरसाइकिल - फोटो : AI

विस्तार

आज से कुछ साल पहले भारत में केवल कम पावर वाली कम्यूटर बाइक्स की ही अच्छी डिमांड थी। लेकिन अब जमाना काफी बदल चुका है। अब 125cc में भी बिल्कुल स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल का फील देने वाली बाइक्स आने लगी हैं। हालांकि, इन बाइक्स में ज्यादा पावर नहीं होती और कभी-कभी अंडरपावर महसूस होती हैं। अगर आप एक फैमिली मैन हैं तो आपको एक ऐसी बाइक की जरूरत होती है जो थोड़ी अधिक पावर के साथ माइलेज भी दे। यहां हम आपको कुछ ऐसी लीजेंडरी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्राहकों के मन में अटूट भरोसा कायम कर चुकी हैं और कई सालों से मार्केट में बिक रही हैं। इतना ही नहीं, ये पावर और कंफर्टे के लिहाज से भी आज की मॉडर्न बाइक्स को टक्कर देती हैं और उतनी कीमत पर आती हैं जो आपकी जेब पर भारी न पड़े। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

comfortable and reliable bikes for family man Bajaj pulsar 150 TVS Apache 160 Honda Unicorn
2025 Honda Unicorn - फोटो : HMSI
1. Honda Unicorn
इस लिस्ट में सबसे पहली बाइक होंडा यूनिकॉर्न है जो इंडियन मार्केट में लगभग 15 साल से भी ज्यादा समय से बिक रही है। यह बाइक लंबी सीट के साथ तो पहले से आ रही है, लेकिन अब इसमें फुल डिजिटल डिस्प्ले, साइलेंट स्टार्ट और सिंगल चैनल एबीएस जैसे मॉडर्न फीचर्स भी दे दिए गए हैं। इस बाइक में 160cc का इंजन मिलता है जो 13.46PS पावर देता है। सेफ्टी के लिए इस बाइक के फ्रंट में व्हील में सिंगल चैनल एबीएस के साथ 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया है। बाइक में लंबी सीट मिलती है जिसकी वजह से सिटी और हाईवे पर यह बाइक थकान महसूस होने नहीं देती। इस बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसे डेली राइड के साथ लम्बी दूरी पर भी ले जाया सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

comfortable and reliable bikes for family man Bajaj pulsar 150 TVS Apache 160 Honda Unicorn
TVS Apache RTR 160 2V - फोटो : TVS Motor
2. TVS Apache RTR 160 2V
TVS Apache RTR 160 2V का डिजाइन काफी बोल्ड और यूनिक है जिसके चलते इस बाइक की बिक्री खूब होती है। इसमें फैमिली के लिए एक लंबी और कंफर्टेबल सीट दी गई है। वहीं, बाइक में सीटिंग पोस्चर ऐसा दिया गया है जा राइडर को लॉन्ग राइड में भी कंफर्ट देता है। अपाचे 160 2V बाइक में 159.7cc का इंजन लगा है जो 16.04 PS की पावर जनरेट करता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल एबीएस की सुविधा दी गई है। आप रोजाना इस बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी अच्छी है। सिटी और हाइवे पर यह बाइक आपको जल्दी से निराश होने का मौका नहीं देगी।
विज्ञापन

comfortable and reliable bikes for family man Bajaj pulsar 150 TVS Apache 160 Honda Unicorn
Bajaj Pulsar 150 - फोटो : Bajaj Auto
3. Bajaj Pulsar 150
बजाज पल्सर 150 भारत की सबसे सफल बाइक्स में से एक है। समय के साथ कंपनी ने इस बाइक में कई बदलाव किए हैं और और इसमें फुल डिजिटल क्लस्टर भी आने लगा है। इसमें 150cc का इंजन लगा है जो 14 PS की पावर देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है और डेली यू के लिए आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। यह बाइक पिछले 20 साल से हर वर्ग के ग्राहकों को लुभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed