फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   cng car tips compliance plate validity expire then will not get cng

CNG Car Tips: इस लापरवाही की वजह से नहीं मिलेगी सीएनजी, सही समय पर जरूर करें ये काम

Fri, 17 May 2024 12:50 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 17 May 2024 12:50 PM IST
सार

अगर आप सीएनजी कार लेने की सोच रहे हैं तो एक मिनट रुककर इस बड़ी खबर को जान लें। आपकी जरा सी लापरवाही आपका बहुत बड़ा नुकसान करा सकती है। ये भी हो सकता है कि आपको सीएनजी न मिलें। ऐसे में जरूर जानें क्या है डिटेल। 

विज्ञापन
cng car tips compliance plate validity expire then will not get cng
CNG Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के ऑटो बाजार में अभी सीएनजी कारों की अच्छी मांग बनी हुई है। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि सीएनजी कारों के कई फायदें होते हैं। सीएनजी कारों में पेट्रोल वाली कारों के मुकाबले माइलेज ज्यादा मिलता है। साथ ही ये कॉस्ट सेविंग विकल्प साबित होता है। दूसरी तरफ, अभी भी देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर बने हुए हैं। इस वजह से काफी लोग सीएनजी कारों की ओर रुख कर रहे हैं, अगर आप भी सीएनजी कार की तरफ जाने की सोच रहे हैं तो आपको सीएनजी कार के कुछ नियमों की जानकारी होनी चाहिए। वरना आपकी लापरवाही की वजह से आपको सीएनजी नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन

कंप्लायंस प्लेट पर करें गौर

अगर आप पुरानी सीएनजी कार खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी पर सीएनजी लिखा होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएनजी कार में कंप्लायंस प्लेट काफी जरूरी होती है, ये प्लेट सीएनजी नोजल के पास मिलेगी। इसी प्लेट पर गाड़ी का नंबर, इंस्टॉलेशन डेट, लास्ट डेट आदि की जानकारी लिखी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर की हाइड्रो टेस्टिंग

वहीं, अगर आप नई सीएनजी कार लेने की सोच रहे हैं तो गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर की टेस्टिंग हर तीन साल बाद जरूर करवाएं। इस दौरान सिलेंडर की हाइड्रो टेस्टिंग करवाई जाती है। हाइड्रो टेस्टिंग सीएनजी कार के सिलेंडर के लिए जरूरी होती है, इस टेस्ट के जरिए ये पता लगाया जाता है कि क्या तीन साल बाद सिलेंडर का इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं। कार की सेफ्टी के लिए इस टेस्ट में पास होना जरूरी है, अगर हाइड्रो टेस्टिंग में सिलेंडर पास नहीं होता है तो फिर सिलेंडर को अनफिट घोषित कर दिया जाता है। ऐसे में सिलेंडर का इस्तेमाल करना काफी जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि सिलेंडर कभी भी ब्लास्ट हो सकता है। 

विज्ञापन

इस तरह होती है हाइड्रो टेस्टिंग

सीएनजी सिलेंडर की टेस्टिंग के लिए उसके ऊपर तेजी से पानी छोड़ा जाता है, अगर सिलेंडर पानी का प्रेशर सहन कर गया और ब्लास्ट नहीं हुआ तो सिलेंडर ठीक है। वहीं, अगर कोई सीएनजी सिलेंडर की टेस्टिंग नहीं करवाता है और कोई हादसा होता है तो बीमा के लिए क्लेम नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed