फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   China made anti Corona virus Car

कोरोना को नजदीक भी नहीं फटकने देगी यह SUV, चीनी कंपनी का कमाल!

Wed, 06 May 2020 09:34 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 06 May 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
China made anti Corona virus Car
Geely Icon - फोटो : Social Media

देश-दुनिया में लगातार बढ़ रहे वायरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे दुनियाभर के लोगों में एक खौफ भी पैदा हो गया है। खौफ इतना ज्यादा है कि अब कुछ लोग अपने घरों से भी निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। वहीं इस बीच इन संकटों को ध्यान में रखते हुए कुछ चीनी ऑटो कंपनियों ने नई सुविधाओं से लैस कार बनाने पर काम शुरू कर दिया है। इन कंपनियों का दावा है कि इन कारों के फीचर्स बैक्टीरिया और वायरस के ट्रांसमिशन को रोकने में मदद करेंगे। यहां तक कि कोरोना वायरस से भी बचाव किया जा सकता है। चीनी ऑटो कंपनी Geely का दावा है कि उनकी एसयूवी में एक ऐसा एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जो कार में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकता है।

विज्ञापन

कंपनी का कहना है कि नए कोरोना वायरस की वजह से इसे रिकॉर्ड समय में बनाया गया है। इसे इंटेलिजेंट एयर प्योरिफिकेशन सिस्टम का नाम दिया गया है। यह 0.3 माइक्रोमीटर के आकार वाले पार्टिकल को 95 प्रतिशत तक रोकने में सक्षम हैं। बता दें कि कोरोना वायरस  0.06 से 0.14 माइक्रोमीटर के होते हैं। चीनी कंपनी Geely ने हेल्दी कार प्रोजेक्ट नाम से 5.2 करोड़ डॉलर की लागत से यह पहल शुरू की है। चीन में कार बनाने वाली कई अन्य कंपनियों ने भी इस तरह की डिजाइन वाली कारें बनाना शुरू कर दी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दुनिया के लगभग सभी देश कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। वहीं अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहा है। अमेरिका 70 हजार मौतों का आंकड़ा छूने वाला है। दुनियाभर में इस वायरस से मरने वालों की संख्या ढाई लाख के करीब पहुंच गई है। जबकि दुनिया में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है। मालूम हो कि इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। हालांकि चीन ने अब इस वायरस को काबू में कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed