फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car warning lights every light in car has meaning never avoid this mistake will breakdown car

Car Tips: खराब होने से पहले कार देती है ये संकेत, सही समय पर समझ गए तो बच जाएगा हजारों का खर्चा

Wed, 15 May 2024 06:03 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 15 May 2024 06:03 PM IST
सार

अगर आपके पास कार है तो आपको इस खबर से काफी फायदा हो सकता है। दरअसल बेहद ही कम लोग जानते हैं कि कार खराब होने से पहले कुछ संकेत देती है। ऐसे में जानिए क्या है इसकी डिटेल। 

विज्ञापन
car warning lights every light in car has meaning never avoid this mistake will breakdown car
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में कारों की सेल काफी तेज गति से बढ़ रही है। लोग अपने पर्सनल काम के लिए कारों का इस्तेमाल जमकर कर रहे हैं। ऐसे में कई बार जब लंबे समय तक कार चलती है तो कुछ परेशानियां आने लगती है। जी हां, कार खराब होने से पहले कुछ संकेत देती है, अगर आप सही समय पर कार द्वारा दिए गए संकेतों को नहीं समझ पाए तो कार में भारी खर्चा करना पड़ता है। ऐसे में इस खबर में जानिए कार खराब होने से पहले किस तरह के संकेत देती है। 

विज्ञापन

कार खराब होने से पहले देती है संकेत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बार कार वाहन चालक को डैशबोर्ड पर लाइट के जरिए सतर्क करती है। कार डैशबोर्ड पर नजर आने वाली ये लाइट अलग-अलग मतलब के साथ जलती है। कई बार देखा गया है कि कार डैशबोर्ड पर दिखने वाली लाइट बताती है कि कार के कौन से उपकरण में खराबी आ गई है। सही वक्त पर इन संकेतों को समझकर कार में आने वाली खराबी से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन तापमान लाइट

कार काे इंजन का तापमान जब भी ज्यादा होने वाला होगा तो कार इंजन तापमान लाइट जलने लगेगी। ये लाइट बताती है कि कार ओवरहीट होने वाली है। ऐसा होने पर गाड़ी अचानक से बंद भी हो सकती है। डैशबोर्ड पर नजर आने वाले इस साइन के पीछे कूलेंट में किसी तरह की खराबी हो सकती है। 
 

विज्ञापन

एबीएस अलर्ट लाइट

कार के डैशबोर्ड में अगर एबीएस अलर्ट लाइट जलती है तो समझ जाएं कि कार के ब्रेकिंग सिस्टम में गड़बड़ी होने वाली है। एबीएस सिस्टम कार के ब्रेकिंग सिस्टम का काम देखता है।

टायर प्रेशर वार्निंग लाइट

बाजार में आने वाली कुछ ही कारों में टायर प्रेशर वार्निंग लाइट का फीचर मिलता है। डैशबोर्ड पर आने वाली ये लाइट बताती है कि कार के टायर में प्रेशर कम है या फिर किसी अन्य तरह की दिक्कत आने वाली है। 

ब्रेक वार्निंग लाइट

अगर कार के डैशबोर्ड पर ब्रेक वार्निंग लाइट दिखाई दें तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल ये लाइट बताती है कि कार के ब्रेकिंग सिस्टम में किसी तरह की समस्या होने वाली है। कई बार कार का हैंडब्रेक हटाता नहीं है, ऐसे में ये लाइट डैशबोर्ड पर दिख सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed