फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car tips if car breakdown on road then road side assistance service will help

Car Tips: अचानक बंद पड़ गई कार, आसपास नहीं है कोई मैकेनिक तो क्या करें? जानें समाधान

Sun, 19 May 2024 04:45 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 19 May 2024 04:45 PM IST
सार

अगर कभी बीच रास्ते में कार बंद हो गई और आपके साथ कोई नहीं है तो आपको क्या करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको कैसे मदद मिलेगी। रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा का किस तरह से लाभ लें। 

विज्ञापन
car tips if car breakdown on road then road side assistance service will help
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

कई बार देखा गया है कि अचानक से बीच रास्ते में कार बंद हो जाती है। इस स्थिति में अगर आपके साथ कोई नहीं है तो गाड़ी को धक्का मारना भी मुश्किल हो जाता है। परेशानी के समय में कोई भी काम आसानी से नहीं होता है, ऐसे में बीच रास्ते पर गाड़ी बंद होने पर कोई मैकेनिक भी नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या हो गई तो आपको क्या करना चाहिए। चलिए आगे खबर में जानते हैं इसकी जानकारी। 

विज्ञापन

बीच रास्ते में कभी भी धोखा दे सकती है कार

कार कभी भी किसी अनजान रास्ते पर बंद हो सकती है। इस दौरान किसी मैकेनिक का मिलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में कार को किसी सर्विस सेंटर पर लेकर जाना हो तो क्या करें। दरअसल कार चलाने वाले काफी लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है, ऐसे में उन्हें ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार इंश्योरेंस में जरूर लें रोड साइड असिस्टेंस

कार इंश्योरेंस लेते वक्त अगर आपने रोड साइड असिस्टेंस लिया है तो आपकी परेशानी जल्दी हल हो सकती है। ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि रोड साइड असिस्टेंस को इंश्योरेंस में एड ऑन करवाएं। ताकि इस तरह की परेशानी होने पर सहायता मिल सकें। यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंश्योरेंस में रोड साइड असिस्टेंस एड ऑन करवाने के लिए दिए जाने वाला भुगतान गाड़ी के मॉडल पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन

रोड साइड असिस्टेंस देने वाली कंपनी से लें सहायता

वहीं, अगरे आपके पास इंश्योरेंस में रोड साइड असिस्टेंस नहीं है तो आपको क्या करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आप कई एप्स और प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं, जो रोड साइड असिस्टेंस की सर्विस देते हैं। 
रोड साइड असिस्टेंस की सर्विस देने वाली कंपनी के आधिकारिक साइट पर जाकर कस्टमर केयर नंबर लेना है। कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके आप अपनी लोकेशन की जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा देने वाली कंपनी आपकी लोकेशन पर टोइंग वैन भेजेगी, जो कि आपकी कार को पास के किसी सर्विस सेंटर या फिर आपके द्वारा बताई गई जगह पर लेकर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed