फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Tips Buying a New Car Timing is important

Car Tips: नई कार खरीदने से पहले इन बातों को जानना है जरूरी, टाइमिंग का रखें ख्याल

Fri, 19 Apr 2024 03:09 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 03:09 PM IST
सार

अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। नई कार लेने के लिए टाइमिंग काफी अहम होती है। इसका मतलब है कि आप किस समय पर नई कार खरीदते हैं। इस खबर में जानिए इसकी जानकारी

विज्ञापन
Car Tips Buying a New Car Timing is important
Car Tips - फोटो : istock

विस्तार

कार निर्माता हर साल कई नई कारों को बाजार में लॉन्च करती हैं। वहीं, कार खरीदने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। इनमें से एक सवाल होता है कि कार खरीदने का सही समय क्या है। कार खरीदने के लिए बजट के साथ कई तरह की चीजों का होना जरूरी होता है। 

विज्ञापन

ऑफर्स का रखें ध्यान

कार निर्माता समय-समय पर अपनी नई कारों को बाजार में पेश करते रहते हैं। इस दौरान कंपनियां कई बार नई कारों पर कुछ खास ऑफर और अतिरिक्त बोनस भी देती हैं। अक्सर त्योहारी सीजन में कार कंपनियां कई तरह के ऑफर्स देती हैं। जैसे स्पेशल बोनस और टाइम लिमिट वाला ऑफर। इन ऑफर्स का लाभ उठाकर कार को सस्ते दाम पर खरीदा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक कंडीशन का रखें ख्याल

इन बाहरी मसलों के साथ ही पर्सनल फाइनेंस का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नई कार के लिए डाउन पेमेंट के दौरान किसी तरह की आर्थिक परेशानी तो नहीं आएगी। इसका भी ध्यान रखना है कि आपके बजट में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। सारी बातों को ध्यान में रखकर ही अपनी नई कार खरीदने के लिए जाना चाहिए। 

विज्ञापन

पुरानी कार की करें जांच

नई कार खरीदने से पहले अपनी पुरानी कार की हालत की जांच एक बार जरूर करें। पुरानी कार की बाजार की वैल्यू को भी देखें। पुरानी कार की कंडीशन को किसी एक्सपर्ट से जांच करवाएं। साथ ही कोशिश करें कि उसकी बेस्ट डील हासिल करें। इसके अलावा पुरानी कार को बेचने से पहले उसकी किसी भी खामी को ठीक कराएं। ऐसा करके आपको अच्छी डील मिल सकती है। इससे आपको नई कार खरीदने में थोड़ी आर्थिक मदद हो जाएगी। इस बात की पूरी तसल्ली कर लें कि अब पुरानी कार को आप और अधिक नहीं चला पाएंगे। 

बाजार में करें खोजबीन

डिजिटल दौर में किसी चीज के बारे में पता लगाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। नई कार खरीदने से पहले आप बाजार में थोड़ी छानबीन कर सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग मॉडल होते हैं, ऐसे में जो भी आपको हर तरीके से सही लगे आप उसे चुन सकते हैं। इसके अलावा किसी ऑटो एक्सपर्ट से सलाह भी ले सकते हैं, इससे आपका समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। साथ ही आपको बाजार के नए ट्रेंड की भी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed