फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car tips and tricks before taking car on hills check these important things

Car Tips: पहाड़ों पर कार को धक्का मारकर नहीं चलाना तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बेकार हो जाएगी ट्रिप

Thu, 16 May 2024 03:52 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 16 May 2024 03:52 PM IST
सार

अगर आप गर्मी के मौसम में कार से पहाड़ की यात्रा पर जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल काफी लोग कार से बिना तैयारी के पहाड़ की यात्रा पर चले जाते हैं। मगर इसके बाद लोगों को परेशानी होती है। 

विज्ञापन
car tips and tricks before taking car on hills check these important things
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

गर्मी में काफी लोग पहाड़ों की सैर पर निकल जाते हैं। अगर आप भी आने वाले कुछ दिनों में अपनी कार से पहाड़ों की ट्रिप पर जा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। गर्मी के मौसम में पहाड़ों की सैर बेहद बढ़िया साबित हो सकती है। हालांकि, कार से पहाड़ पर जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पहाड़ पर आपको अपनी कार को चलाने के बजाय धक्का लगाना पड़ेगा। 

विज्ञापन

सही समय पर सर्विस जरूरी

अगर आप कार से पहाड़ों की यात्रा पर जा रहे हैं तो जाने से कुछ दिन पहले कार की सर्विस कराएं। अक्सर देखा गया है कि लोग बिना किसी तैयारी के कार लेकर पहाड़ पर चले जाते हैं। इसके बाद कार बीच रास्ते में खराब हो जाती है, ऐसे में सफर का सारा मजा खराब हो जाता है। अगर आप कार की सही समय पर सर्विस कराएंगे तो कार में आने वाली छोटी-मोटी दिक्कत समय पर ठीक हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहिया का संतुलन होना चाहिए सही

कार के साथ पहाड़ की यात्रा करने से पहले आपको कार के पहिए का संतुलन चेक कर लेना चाहिए। कई बार कार के पहिए का संतुलन बिगड़ जाता है, इस वजह से कार का पहिया गलत दिशा में जाता है। कार की इस परेशानी को जांचने के लिए आप कार के स्टीयरिंग को कुछ सेकेंड के लिए छोड़ दें। इसके बाद अगर कार का पहिया सीधा चलता है तो ठीक है। वहीं, कार का पहिया लेफ्ट और राइट साइड पर जाता है तो फिर पहियों में दिक्कत है। इस परेशानी को किसी अच्छे मैकेनिक से ठीक करवाएं। 

विज्ञापन

कार की बेसिक चीजों का रखें ध्यान

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कार को एक सामान्य सड़क पर चलाने के मुकाबले पहाड़ों पर चलाना काफी अलग और मुश्किल है। ऐसे में कार से पहाड़ की यात्रा करने से पहले आपको कार का ब्रेक, क्लच और लाइट पर ध्यान दें। पहाड़ से ट्रिप पर जाने से पहले कार के ब्रेक और क्लच की जांच करें। साथ ही देखें कि कार की सभी लाइट सही से काम कर रही है या नहीं। अगर कार की हैडलाइट, टेललाइन या फिर किसी अन्य लाइट में परेशानी है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। इसके साथ ही कार के टायर प्रेशर की भी जांच करें। पहाड़ पर यात्रा करने से पहले टायरों का सही होना काफी जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed