Car Tips: कार चोरी होने पर मिलता है इंश्योरेंस का पूरा पैसा? जानिए क्या है आरटीआई कवर
नई कार का लोग काफी ध्यान रखते हैं, मगर फिर भी लोगों को कार चोरी होने का डर रहता है। अगर आपको भी इस बात की टेंशन रहती है तो आपको एक काम करना चाहिए। आरटीआई कवर से आपकी परेशानी ठीक हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोग जब भी नई कार खरीदते हैं तो उन्हें एक चिंता जरूर रहती है कि कही उनकी नई नवेली चमकदार कार चोरी हो गई तो क्या होगा? हालांकि, नई कार खरीदते वक्त कार का इंश्योरेंस करवाना अनिवार्य है। यही वजह है कि नई कार लेते ही नई कार को बीमा कवर मिल जाता है। मगर फिर भी लोगों को यह चिंता रहती है कि कार चोरी होने पर बीमा कंपनी कार का पूरा पैसा देगी? काफी लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है, यही वजह है कि वो परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर चिंतित हैं तो चलिए जानते हैं कि क्या है इसका सही जवाब।
आरटीआई कवर में मिलता है पूरा पैसा
ये तो आप जानते ही होंगे कि हर साल लाखों कारे चोरी हो जाती है। कार चोरी होने के बाद लोग काफी परेशान हो जाते हैं। हालांकि, अगर इंश्योरेंस कंपनी कार चोरी होने के बाद गाड़ी का पूरा पैसा दे दें तो काफी राहत मिलती है। हालांकि, इसके लिए कुछ काम करना होता है। इसके साथ ही एक अतिरिक्त कवर लेना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं रिटर्न टू इनवॉयस यानी आरटीआई कवर की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार इंश्योरेंस कवर में कॉम्प्रीहेंंसिव कवर मिलता है। इसी कवर में आरटीआई की सुविधा मिलती है। अगर किसी ग्राहक ने यह बीमा लिया हुआ है तो बीमा कंपनी की तरफ से उसे पूरा पैसा मिल जाएगा। मगर इसके लिए कुछ शर्तों का पूरा होना जरूरी है। अगर किसी स्थिति में कार को ठीक नहीं किया जा सकता है और कार चोरी हो गई है तो बीमा कंपनी ग्राहक को पूरा पैसा लौटा देगी।
जानिए कौन ले सकता है आरटीआई कवर बीमा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरटीआई कवर बीमा नई कार को दिया जाता है। मगर इसमें बीमा की कीमत आईडीवी पर निर्भर करती है। यह एक एडऑन कवर होता है। वहीं, नई कार एक बार शोरूम से बाहर आ गई तो उसकी कीमत कम होती जाती है।
कब ले सकते हैं आरटीआई कवर का फायदा
इस तरह से आरटीआई कवर में कार की ऑन रोड कीमत मिलती है। ऐसे में जिस कीमत में कार को खरीदा था, उसमें कार की डेप्रिरिसिएशन कीमत को नहीं जोड़ा जाता है। यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार में आने वाली छोटी-मोटी दिक्कत के लिए इसका फायदा नहीं मिलता है, जैसे- कार पर खरोंच आना, कार की विंड स्क्रीन का टूटना आदि। हालांकि, कार के चोरी होने पर बीमा कंपनी कार का पूरा पैसा ग्राहक को देती है। मगर कार चोरी होने के बाद बीमा कंपनी को इसकी जानकारी देनी होती है। इस तरह से आरटीआई कवर बीमा होने से कार ग्राहक को आर्थिक सहायता मिल जाती है।