Car Sunroof: सनरुफ वाली कार में यह गलती पड़ सकती है भारी, मोटे जुर्माने के साथ हो सकती है सजा!
अगर आपके पास सनरुफ वाली कार है, अगर हां तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। वरना आपको भारी जुर्माने के साथ जेल की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। जानिए इस बारे में क्या है मोटर वाहन नियम।
विस्तार
पिछले कुछ सालों के दौरान कार बाजार में सनरुफ वाली कारों की मांग में उछाल देखने को मिला है। अब ग्राहक कार खरीदने से पहले कई सेफ्टी और सनरुफ की सुविधा का भी ध्यान रखते हैं। यहां पर आपको बता दें कि कार में सनरुफ की सुविधा कुछ समय पहले तक एक लग्जरी फीचर माना जाता था, मगर अब कई वाहन कंपनियां अपनी गाड़ियों में सनरुफ की सुविधा दे रही हैं। अगर आपके पास सनरुफ वाली कार है तो आपको एक बात का ध्यान रखना है, वरना आपको भारी जुर्माने के साथ जेल की सजा भी हो सकती है।
सनरुफ वाली कार में न करें यह गलती
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि हाल के दिनों में काफी लोग सनरुफ वाली कार में सुविधा का गलत इस्तेमाल करते हैं। सड़क पर कई लोग कार की सनरुफ से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही कई बार तो खतरनाक स्टंट भी करते हैं। इस वजह से सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में अगर सनरुफ से कोई भी स्टंट करता है तो उसे जुर्माने के साथ एक साल की सजा भी हो सकती है।
ऐसा करने से बढ़ सकती है परेशानी
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सनरुफ वाली कार से किसी भी तरह के स्टंट से सड़क पर अन्य वाहनों को खतरा होता है। ऐसा करने से सड़क पर वाहन चालक का ध्यान दूसरी तरफ जा सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके लिए मोटर वाहन नियमों में काफी सख्त कानून बनाए गए हैं।
क्या कहता है मोटर वाहन नियम
मोटर वाहन कानून के अनुसार, अगर वाहन चालक गति सीमा से ज्यादा की रफ्तार के साथ गाड़ी चलाता है तो उसे मोटे जुर्माने के साथ सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। वहीं, अगर सनरुफ वाले वाहन से कोई भी अपनी गर्दन सनरुफ के जरिए गाड़ी से बाहर निकालता है तो इसे लापरवाही माना जाएगा। ऐसे में पांच हजार रुपये के जुर्माने के साथ एक साल की सजा भी हो सकती है।