फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Sanitization Becomes a Popular Business Model

वाहनों को सैनिटाइज करना लोगों के लिए बना नया बिजनेस मॉडल 

Sun, 24 May 2020 12:52 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 24 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Car Sanitization Becomes a Popular Business Model
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 में कुछ छूट मिलने के बाद वहां बाजार खुलने लगे हैं। दिल्ली सरकार ने शहर में ऑटो और ई-रिक्शा समेत पैसेंजर्स सर्विस व्हीकल को इस शर्त पर चलने की इजाजत दी है कि हर सवारी के उतरने के बाद सीट को डिस-इन्फेक्ट किया जाए। वहीं अब सरकार भी पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों पर गाड़ियों को डिस-इन्फेक्ट किए जाने की सुविधा मुहैया कराने का प्लान तैयार कर रही है। यानी सभी पेट्रोल पंप व सीएनजी स्टेशनों पर पैसेंजर्स के साथ-साथ प्राइवेट गाड़ियों को भी डिस-इन्फेक्ट किया जा सकेगा। हालांकि इन दो महीनों में दुनिया काफी बदल गई है। कुछ लोगों के काम धंधे बंद हो गए हैं तो कुछ मौजूदा हालात को देखते हुए नए काम धंधे ढूंढ रहे हैं। इसी के चलते दिल्ली के कुछ लोगों ने अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए नया व्यापार शरू करने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन

चार लोगों ने मिलकर शुरू किया ये काम

बता दें कि दिल्ली सरकार ने सड़कों पर वाहनों को चलाने के कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सरकार के निर्देशानुसार सड़कों पर उतरने वाली सभी कारों को सैनिटाइज किया जाना जरूरी है। इसी के चलते चार लोगों भारत आनंद, मुकेश कुमार, राहुल एक्का और राहुल कुमार ने नए व्यापार की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सुरक्षित रखने का इससे अच्छा तरीका नहीं 

अपने इस नए काम की जानकारी देते हुए भारत आनंद ने कहा कि लॉकडाउन के चलते पूरी कहानी बदल गई है। उन्हेंने कहा का हमने देखा था कि कारों को रोहिणी में एक व्यक्ति सैनिटाइज करने का काम कर रहा था। इस पर हमने सोचा कि हमारे पास ऑटोमेटिक मशीने हैं। जिसकी मदद से हम भी इस काम को बड़े स्तर पर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह वायरस तेजी से फैल रहा है। इसलिए इस दौरान लोगों को सुरक्षित रखने का इससे अच्छा तरीका नहीं है।
विज्ञापन

कार सैनिटाइज कराने पर चुकाने पड़ते हैं 50 रुपये

बता दें कि दो पहिया वाहन को सैनिटाइज करने में 15 मिनट का समय लगता है। जबकि चार पहिया वाहन जैसे कार को सैनिटाइज करने में 20 मिनट का समय लगता है। वहीं दो पहिया वाहन को सैनिटाइज करने में ग्राहक को 20 रुपये चुकाने पड़ते हैं जबकि कार को सैनिटाइज कराने पर ग्राहक को 50 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इस दौरान सुरक्षा और सरकार के दिशा निर्देशों का भी पालन किया जाता है। 

बढ़ रही है वाहनों की संख्या

दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम प्लान बना रहे हैं और अगले एक हफ्ते में यह योजना शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि डीटीसी और क्लस्टर बसों को सैनिटाइज किया जाता है। साथ ही सरकार अब ऑटो, टैक्सी समेत दूसरी गाड़ियों के ड्राइवरों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप व सीएनजी स्टेशनों पर गाड़ियों को डिस-इन्फेक्ट किए जाने की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब बसों की संख्या भी बढ़ रही है और राइडरशिप में भी इजाफा हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed