फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car parking tips do not make this mistake while parking car

Car Parking Tips: कार पार्क करने में फूल जाते हैं हाथ-पैर! तो न करें ये चार गलतियां

Wed, 04 Sep 2024 11:52 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 11:52 AM IST
सार

क्या आप कार को शानदार तरीके से चला लेते हैं, मगर जब कार पार्किंग की बात आती है तो आपको परेशानी होती है। अगर हां तो इस खबर से आपको सहायता मिल सकती है। आगे जानिए कार पार्क करने के दौरान किन गलतियों से बचना है।

विज्ञापन
car parking tips do not make this mistake while parking car
Car Parking Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

कार चलाने के लिए कई सारे पार्ट्स पर दबाव डाला जाता है। कार में कई नाजुक उपकरण होते हैं, अगर इन पर जरा सा भी ज्यादा प्रेशर पड़ जाए तो इससे कार में बड़ी दिक्कत देखने को मिल सकती है। ऐसा ही कुछ कार पार्क करते वक्त ध्यान रखना होता है। अगर वाहन चालक ने गाड़ी पार्क करने के दौरान एक छोटी सी गलती कर दी तो इससे कार में मोटा खर्चा करना पड़ सकता है। दरअसल, काफी लोग आराम से सड़क पर कार चला लेते हैं, मगर जब बात कार पार्क करने की आती है तो उनके हाथ-पैर फूलने लगते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन

गलत जगह पर पार्क करना

अक्सर लोग कार को गलत जगह पर पार्क करते हैं। अगर कार को किसी पानी से भरी हुई जगह पर या पिर पेड़ के नीचे खड़ा किया जाता है तो इससे कार को नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा करने के बाद कार को निकालने में काफी दिक्कत होती है, इसलिए ऐसा करने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत तरीके से पार्क करना

कई लोग कार को सड़क किनारे पर खड़ा कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह की गलती करते हैं तो इससे कार की कंडीशन खराब हो सकती है। यूही सड़क पर कार खड़ी करने से कार को कभी भी कोई नुकसान हो सकता है। कई बार दूसरे वाहन कार को टक्कर मार देते हैं।

विज्ञापन

हैंडब्रेक का इस्तेमाल न करना

अगर आपको भी कार पार्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो इस खबर से आपको मदद मिल सकती है। दरअसल, काफी लोग कार पार्क करने के दौरान गाड़ी के हैंडब्रेक का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस गलती में सुधार करें, वरना आपको बड़ी दिक्कत हो सकती है। गाड़ी का हैंडब्रेक कार को स्थिर करने का काम करता है, अगर इसका सही से इस्तेमाल किया जाए तो कार एक जगह पर खड़ी होने के बाद खिसकती नहीं है। 

न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल

अगर कार पार्क करने में हाथ-पैर कापंने लगते हैं तो गाड़ी में गलती से भी न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल न करें। अगर गाड़ी के न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कार अपनी जगह से खिसक सकती है। वहीं, अगर कार ढलान पर खड़ी कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में कार के गियर को रिवर्स में डालकर खड़ा करें। ऐसा करने से कार एक जगह पर आसानी से सही ढंग से खड़ी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed