फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car parking light and hazard lights difference know the detail

Car Tips: कार चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे पार्किंग और हैजर्ड लाइट में अंतर? दूर करें अपनी दुविधा

Wed, 15 May 2024 12:44 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 15 May 2024 12:44 PM IST
सार

काफी लोगों के पास कार तो होती है, मगर उन्हें कार की सही जानकारी नहीं होती है। कई लोग पार्किंग और हैजर्ड लाइट को लेकर दुविधा में आ जाते हैं। जानिए दोनों में क्या फर्क है और दोनों का क्या काम है। 
 

विज्ञापन
car parking light and hazard lights difference know the detail
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देशभर में कारों की संख्या और मांग लगातार बढ़ रही है। आज भी नई कार खरीदना काफी लोगों के लिए खुशी का बड़ा कारण है। अगर आपके पास भी कार है या आप कार खरीदने जा रहे हैं तो कार के बारे में कुछ जरूर बातों की जानकारी होनी चाहिए। दरअसल कार के कुछ उपकरण ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोगों को पता होना चाहिए। अगर लोगों को इनकी जानकारी नहीं होगी तो ड्राइविंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काफी लोगों को कार की पार्किंग लाइट और हैजर्ड लाइट की सही जानकारी नहीं होती है। आगे खबर में जानिए इन दोनों में क्या फर्क है। 

विज्ञापन

पार्किंग और हैजर्ड लाइट में क्या है फर्क

कार चलाने वाले भी पार्किंग लाइट और हैजर्ड लाइट में सही फर्क नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी अक्सर इन दोनों लाइट्स को लेकर दुविधा में रहते हैं तो आपको बता दें कि पार्किंग लाइट और हैजर्ड लाइट दोनों ही कार के फ्रंट में होती है। हालांकि, कार के आगे की तरफ दी गई इन दोनों ही लाइट्स में बड़ा अंतर होता है। अगर आपको सही जानकारी है तो आप आसानी से समझ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग लाइट

कार में दी गई पार्किंग लाइट गाड़ी के आगे और पीछे दोनों तरफ दी गई होती है। पार्किंग लाइट कार क हैडलाइट की तरह नहीं होती है, बल्कि ये एम्बर रंग की होती है। कार की पार्किंग लाइट का इस्तेमाल तब होता है, जब कार किसी अंधेरे वाली सड़क या फिर पार्किंग में खड़ी होती है। इसके अलावा पार्किंग लाइट का इस्तेमाल सुबह-शाम, धुंध के मौसम या फिर बारिश के दौरान किया जाता है। कार के आगे और पीछे की ओर छोटे-छोटे बल्ब होते हैं, उन्हें ही पार्किंग लाइट कहा जाता है। पार्किंग लाइट को अकेले नहीं चलाया जाता है, क्योंकि इसकी रोशनी बेहद कम होती है। 

विज्ञापन

हैजर्ड लाइट

कार में हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल काफी अहम होता है। ये लाइट्स रुक-रुककर चलती है। इन लाइट्स को हैजर्ड फ्लैशर्स भी कहा जाता है। जब भी कार किसी दिक्कत में होती है या फिर किसी इमरजेंसी की स्थिति में होती है तो इस लाइट का इस्तेमाल किया जाता है। हैजर्ड लाइट सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों को इसकी जानकारी देती है कि कार किसी परेशानी में है। इसके साथ ही कार के चारों इंडीकेटर्स भी चलते हैं, ताकि आसपास के वाहनों को अलर्ट मिल सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed