फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car park in rain how to protect vehicle parts from monsoon

Car Care Tips: बारिश में कार पार्क करने से पहले जान लीजिए ये पांच टिप्स, वरना कबाड़ बन जाएगी गाड़ी

Thu, 15 Aug 2024 05:39 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 15 Aug 2024 05:39 PM IST
सार

मानसून की बारिश में कार को किस तरह से पार्क करना चाहिए। इस बारे में बेहद ही कम लोग सही जानकारी रखते हैं। इस आर्टिकल में जानिए कार पार्क करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि कार को नुकसान न हो। 

विज्ञापन
car park in rain how to protect vehicle parts from monsoon
Car Care Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की बरसात पहुंच चुकी है। मानसून के मौसम में बारिश किसी भी समय हो सकती है, ऐसे में अगर आपके पास कार है तो आपको इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर कार को बारिश के समय किसी भी जगह पर पार्क कर दिया जाए तो इससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। बारिश में खड़ी रहने से या गलत ढंग से पार्क होने के कारण कार के कई पार्ट्स खराब हो सकते हैं। ऐसे में कार मालिक को भारी खर्चा करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

ऊंची जगह पर करें पार्क

बरसात के दौरान कार को हमेशा सही जगह पर पार्क करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि कार को खड़ा खरते वक्त किसी भी तरह से बारिश का पानी नहीं जाना चाहिए। बारिश में अक्सर देखा गया है कि थोड़ी सी बारिश होने से ही बहुत ज्यादा पानी इकट्ठा हो जाता है। ऐसे में कार को किसी भी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए कार को हमेशा किसी ऊंची जगह पर पार्क करें। ताकि पानी भरने पर कार नहीं डूबे और कार का निचला हिस्सा सुरक्षित रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीलिंग चेक करें

बरसात के दौरान कार को पार्क करने से पहले एक बार कार की सीलिंग को चेक करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह से गाड़ी में पानी नहीं जाना चाहिए। अगर सीलिंग सही होगी तो कार का इंटीरियर सूखा रहेगा।

विज्ञापन

सही से लगाएं ब्रेक

बारिश के समय पर कार के ब्रेक को सही ढंग से लगाएं, कई बार पानी ज्यादा भरने पर कार के ब्रेक फिसल जाते हैं और कार आगे-पीछे होने की संभावना बनी रहती है। कई बार कार के ब्रेक पर अधिक दबाव पड़ता है, जिस वजह से ब्रेक फेल हो जाते हैं, इसलिए ब्रेक सिस्टम का ध्यान रखें।

इंजन का रखें ध्यान

अगर कार को लंबे समय तक पार्क करने की सोच रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कार का इंजन बारिश के पानी से दूर रहें। इसके लिए कार के आसपास पानी जमा नहीं होना चाहिए। साथ ही किसी चीज से पानी को आने से रोक सकते हैं, ताकि इंजन सेफ रहें।

कार के पेंट को करें सेफ

अगर आपके पास कार पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो कोशिश करें कि कार को किसी ढकी हुई या कवर्ड जगह पर पार्क करें, ताकि बारिश का पानी कार के पेंट की चमक को हल्का न करें। वरना सीधे तौर पर बारिश का पानी कार के पेंट को फीका कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed