फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Ownership in Question Is It Time to Rethink How Long You Keep Your Car

Old Car: दिल्ली में पुरानी कारों पर हो रही चिंताओं के बीच अहम सवाल, कितने साल तक रखें अपनी कार?

Sat, 05 Jul 2025 07:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 07:40 PM IST
सार

पुरानी कारों को जब्त नहीं किया जाएगा, बल्कि ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को बैन किया जाएगा। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर किसी नई कार को कितने साल तक रखना ठीक रहेगा? 

विज्ञापन
Car Ownership in Question Is It Time to Rethink How Long You Keep Your Car
Delhi Traffic - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में पुराने वाहनों पर लगे ईंधन प्रतिबंध ने खूब बवाल मचाया, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को पत्र लिखकर इस फैसले को रोकने की गुजारिश की है। अब सरकार का ध्यान सिर्फ कार की उम्र पर नहीं, बल्कि उसके प्रदूषण स्तर पर रहेगा। यानी पुरानी कारों को जब्त नहीं किया जाएगा, बल्कि ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को बैन किया जाएगा। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर किसी नई कार को कितने साल तक रखना ठीक रहेगा? 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Delhi Vehicle Policy: दिल्ली की वाहन नीति की वजह से 65 लाख की लैंड रोवर बिकी सिर्फ 8 लाख में, जानें पूरा मामला
विज्ञापन

भारतीय कार मालिक जल्दी करते हैं अपग्रेड
दुनिया के मुकाबले भारतीय कार खरीदार अपनी गाड़ी जल्दी बदल लेते हैं। पहले जहां सेकंड हैंड कार की औसत उम्र 6-7 साल होती थी, अब वो घटकर 4 साल रह गई है। इसका मतलब यह है कि लोग पहले के मुकाबले बहुत जल्दी अपनी गाड़ी बेचकर नई गाड़ी खरीदने लगे हैं।

यह भी पढ़ें - Elon Musk: ट्रंप की निर्वासन धमकी के बाद मस्क को चीन से मिला प्यार, टेस्ला सीईओ बनाएंगे नई पार्टी!
विज्ञापन

कब तक रखें कार
अगर आप अपनी कार को अच्छे से चलाते हैं और नियमित रूप से उसकी सर्विस करवाते हैं। तो आपकी कार कई वर्षों तक बिना किसी बड़ी परेशानी के चल सकती है। आमतौर पर एक नई कार को 10 साल या उससे ज्यादा समय तक रखा जा सकता है। लेकिन यह कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे कि आप कितना ड्राइव करते हैं, कार की देखभाल कैसे करते हैं, और उसका रखरखाव कैसा है।

यह भी पढ़ें - Toll Tax: सरकार ने 50 प्रतिशत तक घटाया टोल टैक्स, इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल्स 
विज्ञापन

क्यों लोग 5 साल में ही बेच देते हैं गाड़ी
अक्सर देखा गया है कि लोग 5 साल के अंदर ही अपनी कार बेच देते हैं, ताकि उन्हें अच्छी रीसेल वैल्यू मिल सके या जब गाड़ी की वारंटी खत्म होने लगे। समय के साथ-साथ कार का रख-रखाव महंगा होता चला जाता है। लेकिन असली वजह होती है कार की वैल्यू में गिरावट यानी डिप्रिशिएशन।

यह भी पढ़ें - Commercial Vehicles Tax: यूपी में कमर्शियल वाहनों के लिए अब हर महीने टैक्स नहीं, एकमुश्त भुगतान को मंजूरी

डीजल बनाम पेट्रोल - किसकी उम्र ज्यादा?
आजकल की ज्यादातर कारें भरोसेमंद होती हैं, लेकिन डीजल कारों को पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत होती है। इसलिए कार कितने साल चलेगी, ये आपके इस्तेमाल, जरूरत और देखभाल पर निर्भर करता है। अगर सही ढंग से देखभाल की जाए, तो आज की आधुनिक कारें वर्षों तक बिना बड़ी दिक्कत के चल सकती हैं। 

यह भी पढ़ें - 2026 Triumph Rocket 3 R: नई ट्रायम्फ रॉकेट 3 स्टॉर्म सीरीज का ग्लोबल डेब्यू, दुनिया की सबसे बड़ी इंजन वाली बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed