{"_id":"6772ce12d973cca693029162","slug":"car-offers-discounts-on-buying-a-car-on-new-year-eve-know-details-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Car: कार खरीद रहे हैं? वाहन निर्माताओं के कई मॉडल्स पर भारी छूट पाने का अभी भी है समय, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Car: कार खरीद रहे हैं? वाहन निर्माताओं के कई मॉडल्स पर भारी छूट पाने का अभी भी है समय, जानें डिटेल्स
Mon, 30 Dec 2024 10:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:15 PM IST
सार
भारतीय कार उद्योग ने इस साल कुछ उथल-पुथल भरे समय का सामना किया है। जिसमें मांग में कमी के कारण बिक्री में समस्या पैदा हुई है। और इसकी वजह से डीलरशिप पर इन्वेंट्री का ढेर लग गया है।
विज्ञापन
नई कार का पूजन करता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कार उद्योग ने इस साल कुछ उथल-पुथल भरे समय का सामना किया है। जिसमें मांग में कमी के कारण बिक्री में समस्या पैदा हुई है। और इसकी वजह से डीलरशिप पर इन्वेंट्री का ढेर लग गया है। स्टॉक को खाली करने के लिए, मूल उपकरण निर्माताओं (OEM) ने अपनी कारों पर भारी छूट का सहारा लिया। चूंकि हम लगभग 2024 के आखिर में हैं, इसलिए खरीदारों के लिए लोकप्रिय कारों पर अभी भी आकर्षक ईयर एंड ऑफर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में, उद्योग ने त्योहारों और खरीदारों को दिए जाने वाले ईयर एंड बेनिफिट्स की मदद से इन्वेंट्री में सुधार देखा है। जिसका संचयी प्रभाव स्टॉक स्तरों में लगभग 10 दिनों की कमी के रूप में सामने आया है। हालांकि, नवंबर के आखिर में वे अभी भी 65 से 68 दिनों के उच्च स्तर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग निकाय फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने OEM से इन्वेंट्री को और ज्यादा युक्तिसंगत बनाने की अपील जारी रखी है। ताकि उद्योग नए साल में स्वस्थ स्थिति में प्रवेश कर सके और अतिरिक्त छूट की जरूरत को कम कर सके।
इन्वेंट्री को तर्कसंगत बनाने पर ज्यादा ध्यान देने के साथ, जनवरी में छूट कम की जा सकती है। साथ ही, लगभग सभी कार निर्माताओं ने एलान किया है कि वे अगले महीने कीमतें बढ़ाएंगे।
इसलिए कम छूट और ज्यादा कीमत वाली कार खरीदने वालों के लिए यह दोहरा झटका हो सकता है। ऐसे में और 2024 में लगभग 24 घंटे का समय बचा है, तो अपनी पसंदीदा मारुति, ह्यूंदै, महिंद्रा, टोयोटा, होंडा या फॉक्सवैगन कार अभी खरीदना सही रहेगा।