फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car insurance premium will not increase even after taking the insurance claim

Car Insurance: कार इंश्योरेंस खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बात, क्लेम लेने के बाद भी नहीं बढ़ेगा प्रीमियम

Sun, 19 May 2024 01:09 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 19 May 2024 01:09 PM IST
सार

अगर आप कार के लिए इंश्योरेंस ले रहे हो तो आपको पहले इस खबर को देख लेना चाहिए। कार इंश्योरेंस लेने से पहले अगर आपने इस बात का ध्यान रखा तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। जानिए क्या है डिटेल। 
 

विज्ञापन
car insurance premium will not increase even after taking the insurance claim
Car Insurance - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में कार चलाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मोटर वाहन नियम के तहत नई कार खरीदने पर कार का इंश्योरेंस लेना अनिवार्य है। मगर काफी लोगों को कार इंश्योरेंस की सही जानकारी नहीं होती है, इस वजह से वो लोग  अपना नुकसान करा बैठते हैं। दरअसल कई लोग जानकारी के अभाव में गलत समय पर कार इंश्योरेंस क्लेम कर देते हैं। ऐसे में उनका सालों से जारी एनसीबी यानी नो क्लेम बोनस समाप्त हो जाता है। अगर कस्टमर इंश्योरेंस क्लेम नहीं करता है तो उसे कंपनी नो क्लेम बोनस ऑफर करती है। 

विज्ञापन

नो क्लेम बोनस होता है फायदेमंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नो क्लेम बोनस जितना ज्यादा होगा, कार इंश्योरेंस रिन्यू करवाते वक्त उतनी ही ज्यादा छूट मिलती है। ऐसे में आगे जानिए कि कार इंश्योरेंस क्लेम के बाद भी कैसे नो क्लेम बोनस को बचाया जाए। कार इंश्योरेंस प्रीमियम भरने के बाद भी जब कोई कस्टमर सालभर में कोई क्लेम नहीं लेता है तो कंपनी से नो क्लेम बोनस लिया जा सकता है। नो क्लेम बोनस मिलने का फायदा इंश्योरेंस पॉलिसी में भी देखने को मिलता है। ऐसे में  नो क्लेम बोनस के जरिए अगले साल भरने वाली प्रीमियम में पैसे बचाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एड ऑन कवर से बचेगा नो क्लेम बोनस

कार इंश्योरेंस क्लेम लेने पर नो क्लेम बोनस का नुकसान हो जाता है। इसके साथ ही अगले साल इंश्योरेंस की प्रीमियम भी ज्यादा देनी पड़ती है। इस परेशानी से बचने के लिए इंश्योरेंस लेते वक्त एड ऑन कवर भी लेना चाहिए। नो क्लेम बोनस को बचाने के लिए एड ऑन कवर के जरिए बचाया जा सकता है। इस तरह से क्लेम लेने के बाद भी नो क्लेम बोनस सेफ रहेगा। एड ऑन कवर लेने के लिए अलग से भुगतान करना होता है। ये भुगतान कितना होगा, इसका जवाब कार के मॉडल पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed