फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car hacking prevention tips to avoid hackers

Car Tips: सावधान! हैकिंग का शिकार हो सकती है कार, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sun, 12 May 2024 11:51 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 12 May 2024 11:51 AM IST
सार

अगर आप कार मालिक हैं तो अपनी कार की सुरक्षा के लिए चिंतित रहते होंगे। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कार हैकिंग से किस तरह बचा जा सकता है। इस खबर में अहम टिप्स। 

विज्ञापन
car hacking prevention tips to avoid hackers
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में कारों की बढ़ती मांग से कार कंपनियों को काफी फायदा हुआ है। वहीं, लोग भी बेहतर सेफ्टी वाली कारों को ज्यादा तवज्जों दे रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी कार मालिकों को एक डर हमेशा सताता रहता है कि कई उनकी कीमती कार चोरी न हो जाए। यही वजह है कि लोग जब भी अपनी कार को पार्क करते हैं तो कार के दरवाजें और खिड़कियों को अच्छे से चेक करते हैं। 

विज्ञापन

आजकल आने वाली कारों में एडवांस तकनीक के साथ कई फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में जहां एक तरफ ये खूबियां लाभदायक होती है, वहीं, दूसरी तरफ यही तकनीक कार के लिए खतरा बन जाती है। दरअसल लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है कि इसी तकनीक की वजह से उनकी कार हैक हो सकती है। 

विज्ञापन

हैक हो सकती है कार

ये तो आप जानते ही होंगे कि डिजिटल युग में हैकर्स से कुछ भी बच पाना काफी मुश्किल है। कार में कई खास फीचर्स के साथ कार कनेक्टिड तकनीक भी मिलने लगी है। इसमें क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट और ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स को हैक किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप थोड़े भी जागरुक हैं तो आपकी कार हैकिंग से सुरक्षित रह सकती है।

इंफोटेनमेंट सिस्टम रखें अपडेट

कार में सफर के दौरान अधिकतर लोग इंफोटेनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बेहद ही कम लोग इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट करते हैं। जी हां, फोन, टैबलेट और लैपटॉप की तरह ही इंफोटेनमेंट सिस्टम को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट करने से इसे हैक करने की संभावना कम हो जाती है। 

विज्ञापन

वायरलेस फीचर्स का कम इस्तेमाल

कार कंपनियां कार में कई वायरलेस फीचर्स देती हैं। ऐसे में अगर आप वायरलेस या रिमोट सिस्टम का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कार हैक हो सकती है। दरअसल ज्यादातर वायरलेस सिस्टम ऑनलाइन काम करते हैं। ऐसे में इन्हें हैक करना आसान रहता है, इसलिए कम से कम वायरलेस सिस्टम का इस्तेमाल करें। 

जीपीएस को लेकर रहें सावधान

अगर आपको अपनी कार को हैकिंग से बचाना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। अधिकतर लोग कार जीपीएस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में काफी लोग जीपीएस में घर का पत्ता डाल देते हैं, ये आपको आम लग सकता है, मगर हैकर्स कार के जीपीएस को हैक करके आपके घर का पत्ता लगा सकते हैं। ऐसे में कभी भी कार जीपीएस में घर का पत्ता सेव नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed