फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car guide what is function of cc bhp nm and rpm in car engine

Car Tips: कार में CC, BHP और NM का क्या काम होता है? आज जान लीजिए पूरी जानकारी

Sat, 10 Aug 2024 09:49 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 09:49 PM IST
सार

आपको कार में मिलने वाले सीसी, बीएचपी, एनएम और आरपीएम की जानकारी है। इनका कार में क्या काम होता है, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, अगर आप भी नहीं जानते तो आज जान लीजिए क्या है इनका काम।

विज्ञापन
car guide what is function of cc bhp nm and rpm in car engine
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

कार में सबसे जरूरी होता है इंजन, जिसे गाड़ी का दिल भी कहते हैं। मगर आपने अक्सर सुना या पढ़ा होगा कि इतने सीसी का इंजन है, चाहे वो कार, बाइक या स्कूटर हो। मगर सीसी का क्या मतलब होता है और इसका क्या काम होता है। साथ ही बीएचपी, एनएम और आरपीएम क्या काम होता है। अगर आप अभी तक इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज इस खबर से अच्छी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

गाड़ी के इंजन में CC का मतलब

आपको जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी गाड़ी में उसकी इंजन की क्षमता को सीसी यानी क्यूबिक कैपेसिटी में बताया जाता है। इंजन की सीसी जितनी अधिक होगी, उसका सिलेंडर भी उतना ही बड़ा होगा। साधारम सीसी की तुलना में अधिक सीसी वाले वाहनों में फ्यूल और हवा की खपत करने की क्षमता अधिक होती है। सिलेंडर के भीतर जितनी भी खाली जगह होती है, उतने ही सीसी का इंजन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है BHP

किसी भी वाहन में बीएचपी को ब्रेक हॉर्सपावर कहते हैं। इसका इस्तेमाल इंजन की क्षमता बताने के लिए किया जाता है। छोटी गाड़ियों में अधिकतम 100 से 120 बीएचपी की ताकत मिलती है। मध्यम साइज वाली गाड़ियों में 120 से 200 बीएचपी की पावर मिलती है। वहीं, हाई परफॉर्मेंस या सुपर कारों में ज्यादा बीएचपी की ताकत मिलती है। वाहन में जितनी ज्यादा बीएचपी होगी, उसमें उतनी ही तेज गति से चलने की क्षमता होगी। 

विज्ञापन

क्या होता है NM

गाड़ियों में टॉर्क को एनएम यानी न्यूटन मीटर कहा जाता है। विज्ञान के हिसाब से इसका इस्तेमाल किसी चीज को घुमाने में लगने वाली ताकत को कहा जाता है। एनएम की बदौलत यह पता चलता है कि गाड़ी के इंजन में वाहन को खींचने की कितनी ताकत है। जब भी गाड़ी ऑन करते हैं और कार के एक्सेलेरेटर को दबाते हैं तो उस समय पर एक ताकत पैदा होती है, जिसकी मदद से इंजन गाड़ी को खींच पाता है, इस दौरान एक हल्का सा झटका लगता है, जिसे टार्क कहते हैं। 

अब जानिए क्या है RPM

वाहनों में आने वाले आरपीएम को रेवोल्यूशन पर मिनट कहते हैं। आरपीएम की मदद से यह पता लगा सकते हैं कि इंजन में लगा फ्रैकशॉक एक मिनट में कितनी बार घूम रहा है। वाहन के इंजन में पिस्टन एक मिनट में कितनी बार ऊपर-नीचे होता है, इसे ही आरपीएम के तौर पर देखते हैं। अधिक आरपीएम होने से इंजन ज्यादा ताकत पैदा करेगा। वहीं, इंजन जो भी ताकत पैदा करेगा, वो गियर की मदद से वाहन के पहियों तक पहुंचती है। ऐसे में गाड़ी की रफ्तार तेज होती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed