Car Sunroofs: सनरुफ वाली कार खरीदने से पहले जान लीजिए किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, बाद में नहीं होगा पछतावा
अगर आप इन दिनों सनरुफ वाली कार लेने की सोच रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि कारों में कितने तरह के सनरुफ मिलते हैं। अगर आप पहले से ही यह तय कर लेगें तो बाद में आपको किसी तरह का पछतावा नहीं होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कार बाजार में आने वाली अधिकतर कारों में कई एडवांस खूबियों को दिया जा रहा है। कार में आने वाले एक फीचर की काफी चर्चा है, उस फीचर का नाम सनरुफ। जी हां, बीते कुछ सालों में कारों में सनरुफ की सुविधा काफी तेजी से लोकप्रिय हुई है। अगर आप इन दिनों सनरुफ वाली कार लेने की सोच रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि कारों में कितने तरह के सनरुफ आते हैं, ताकि कार में सनरुफ वाली सुविधा के बारे में आपको अच्छी जानकारी मिल सकें। अगर आपके कार है तो जान लीजिए कि आपकी कार में कौन सा सनरुफ काम करता है।
पैनोरमिक सनरुफ
भारत में आने वाली कई कारों में पैनोरमिक सनरुफ की सुविधा मिलती है। पैनोरमिक सनरुफ कार के बड़े हिस्से में फैला हुआ है। पिछले कुछ सालों में इस सुविधा के साथ आने वाली कारों की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। पैनोरमिक सनरुफ बाकी सनरुफ के मुकाबले कार में अधिक जगह घेरता है। इस सनरुफ में कई ग्लास लगे होते हैं, जो कि आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों को ताजी हवा देते हैं।
पॉप-अप सनरुफ
पॉप-अप सनरुफ सबसे सरल और सस्ते होते हैं। इस सनरुफ में आगे की तरफ एक झुका हुआ पैनल मिलता है, इस पैनल से कार के अंदर बैठे लोगों को अच्छी हवा और सूरज की रोशनी आती है। पॉप-अप सनरुफ का इस्तेमाल करने के लिए एक मेन्युअल लीवर का इस्तेमाल करना होता है। साथ ही इसकी मदद से कार में वेंटीलेशन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
इनबिल्ट सनरुफ
कारों में इनबिल्ट सनरुफ देखने को मिलता है, इसे इनबिल्ट सनरुफ इसलिए कहते हैं, क्योंकि यह आसानी से कार की छत में इलबिल्ट हो जाता है। इस सनरुफ को इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा ऑपरेट किया जाता है। साथ ही यह सनरुफ बेहतर तकनीक के साथ तैयार किया जाता है, ताकि बाहर की आवाज को कम किया जा सकें, ऐसे में कार के अंदर काफी शांति होती है।
सॉफ्ट-टॉप सनरुफ
सॉफ्ट-टॉप सनरुफ में एक क्लासिक और पुराना डिजाइन मिलता है, इसे पुरानी पसंद भी कह सकते हैं। इसमें कपड़े की छत मिलती है, जिसे मैन्युअल तरीके से खोला या बंद किया जा सकता है। इसका वजन काफी कम होता है, इसलिए इसे आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।
टिल्ट और स्लाइड सनरुफ
टिल्ट और स्लाइड सनरुफ टिल्ट और इलबिल्ट सनरुफ को एकसाथ जोड़ने वाली प्रक्रिया है। इस सनरुफ में कई तरह की सुविधाएं मिलती है। इस सनरुफ को आसानी से आगे और पीछे कर सकते हैं। साथ ही इस सनरुफ को आगे की ओर झुका सकते हैं और आसानी से वापिस पीछे की ओर लेकर जा सकते हैं। इस सनरुफ में सूरज की तेज रोशनी से बचने के लिए एक सनशेड भी मिलती है।