फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Lamborghini Aventador S launched in india at Rs 5.01 crore

भारत में लॉन्च हुई 349Km/h की रफ्तार से दौड़ने वाली लैंबॉर्गिनी Aventador S

Fri, 03 Mar 2017 10:50 PM IST
amarujala.com- Written by: अमित द्विवेदी
amarujala.com- Written by: अमित द्विवेदी Updated Fri, 03 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lamborghini Aventador S launched in india at Rs 5.01 crore
- फोटो : self

लैंबॉर्गिनी की सुपर कार Aventador S शुक्रवार को भारत में लॉन्च हो गई। इस कार की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 5.01 करोड़ रुपये है। इस कार को पिछले साल सी विश्वस्तर पर लॉन्च कर दिया गया था। लेकिन इसे भारत में अब लॉन्च किया गया है। कंपनी कार में कुछ बदलाव भी किये हैं।

विज्ञापन


Aventador S में 6.5 लीटर वाला V12 इंजन दिया गया है। जो कार को 740 हॉर्स पावर की ताकत देता है। वहीं टॉर्क की बात करें तो इंजन 690 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। सुपर कार महज 2.9 सेकेंड में ही 0-100 की रफ्तार पकड़ सकती है। वैसे कार की अधिकत्म स्पीड 349 kmph है। लैंबॉर्गिनी की इस नई कार में लगा इंजन पहले के मुकाबले और शक्तिशाली हो गया है। अब यह 8,350 आरपीएम के बजाय 8,500 आरपीएम का टॉर्क पैदा करता है। 
विज्ञापन


Aventador S में लैंबॉर्गिनी ने 7 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया है। कंपनी ने इस कार में पावर और वजन दोनों का काफी बेहतर तालमेल बैठाया है। इस सुपर कार के डिजाइन की बार करें तो कार का बंपर पहले से ऐग्रेसीव दिया गया है। नया बंपर कार को 130 फीसदी डाउन फोर्स प्रदान करता है। इस कार में पीछे की ओर विंग भी दिये गए है, जिस कारण तेज रफ्तार के दौरान भी सड़क पर कार की पकड़ मजबूत बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के इन मॉडलों में है इजीओ फीचर

Lamborghini Aventador S launched in india at Rs 5.01 crore

लैंबॉर्गिनी Aventador S में फोर व्हील स्टेयरिंग दिया गया है। जो कार को बेहत स्थिरता प्रदान करता है। इसकी मदद से कार को कम स्पीड में भी बेहतरीन गतिशीलता मिलती है। कार में इएससी फीचर को भी अपग्रेड कर दिया गया है।

लैंबॉर्गिनी ने इस सुपर कार में नया इजीओ फीचर भी जोड़ा है। यह फीचर कार के तीन मॉडल - स्ट्राडा(स्ट्रीट), स्पोर्ट और कोर्सा (रेस) में मिलता है। इस फीचर की मदद से ड्राइवर कार के स्टीयरिंग, सस्पेंशन और इंजन में मनमुताबिक बदलाव कर सकता है। कार की कैबिन में नया टीएफटी टच स्क्रीन भी दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed