फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Government needs to take measures to get back sentiment of consumer and automobile industry

बजट 2017: ऑटो जगत का कहना, अब बढ़िया बजट से नोटबंदी से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार

Fri, 03 Feb 2017 05:19 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Government needs to take measures to get back sentiment of consumer and automobile industry
ऑटोमोबाइल सेक्‍टर की बजट 2017 से उम्मीदें।
पिछले कुछ महीनों में सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का सबसे ज्यादा असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर पड़ा है। नोटबंदी के चलते त्यौहारी सीजन में बढ़िया बिक्री के बावजूद ऑटोमोबाइल कंपनियों का जश्न फीका पड़ गया। इसके बावजूद ऑटो इंडस्ट्री ने सरकारी फैसलों पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचते रहे। कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों को छोड़कर नोटबंदी के विषय में किसी ने अपना कोई पक्ष नहीं रखा। पर आम बजट 2017 से पूर्व ऑटो इंडस्ट्री को बहुत सारी उम्मीदें हैं और कुछ ऑटो कंपनियों ने इस पर खुलकर बातचीत भी की है।
विज्ञापन

Government needs to take measures to get back sentiment of consumer and automobile industry
यूनियन बजट 2017 से ऑटोमोबाइल जगत की उम्मीदें।
 दिसंबर माह में जहां कार कंपनियां पूरे साल की तुलना में सबसे ज्यादा वाहन बेचती हैं तो वहीं इस बार का दिसंबर कंपनियों के लिए किसी दुखस्वप्न से कम नहीं था। जब जनवरी 2017 का हम जश्न मना रहे थे उसी समय कार कंपनियां अपनी पुराने साल में बची गाड़ियों को बेचने का नया तरीका सोच रही थीं। जनवरी 2017 उन ग्राहकों के लिए अच्छा रहा जो दिसंबर की सेल्स स्कीम का फासदा उठाने से चूक गए थे। क्योंकि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी कार व बाइक की बिक्री की दिसंबर स्कीम को जनवरी में भी बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर की सेल्स पर एक नजर 

Government needs to take measures to get back sentiment of consumer and automobile industry
आम बजट 2017
गाड़ियों की कुल बिक्री में स्कूटर और मोटरसाइकिल की करीब 75 फीसदी की भागीदारी होती है और ग्रामीण मांग का सबसे बड़ा हिस्सा हैं। दिसंबर 2016 में गाड़ियों का कुल प्रोडक्शन 22 फीसदी गिरा है, जिसकी वजह से दोपहिया वाहनों के प्रोडक्शन में 25 फीसदी की कटौती दर्ज की गई है, जबकि कमर्शियल वाहनों में 20 फीसदी की कटौती हुई है। वहीं दूसरी ओर, वाहनों की कुल बिक्री में भी 19 फीसदी की गिरावट आई है। दिसंबर 2015 में 15.02 लाख गाड़ियां बिकी थीं, जबकि दिसंबर 2016 में सिर्फ 12.21 लाख गाड़ियां बिक पाई हैं। 
विज्ञापन

यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड 

Government needs to take measures to get back sentiment of consumer and automobile industry
यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट के वाइस प्रेसीडेंट रॉय कुरियन - फोटो : Yamaha Motor India
यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट के वाइस प्रेसीडेंट रॉय कुरियन कहते हैं,"जीएसटी का इंप्लीमेंटेशन उत्पादों और सेवाओं के सही संचालन में मददगार साबित होगा, और यह जीडीपी की बढोत्तरी में अहम भूमिका निभाएगा क्योंकि भारत ऑटोमोबाइल के बड़े बाजार के रूप में अपना विकास कर रहा है। लोवर एक्साइज ड्यूटी बाजार सेंटीमेंट को मजबूत बनाएगी जिससे मेक इन इंडिया कैंपेन भी प्रोत्साहित होगा। इनवेस्‍टमेंट फ्रैंडली इकोनॉमी और सकारात्मक उत्साह से और डिमांड आएगी जिससे बाजार की लिक्विडिटी भी बढ़ेगी। नोटबंदी का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और लोग बैंकों के तरफ रुख कर रहे हैं और तरह-तरह के बैंकिंग मोड का प्रयोग करना भी सीख रहे हैं। कॉमन मैन को बैंक तक लाने की इस मुहिम का फायदा ऑनलाइन खरीदी पर साफ दिख रहा है और इसका सही असर हुआ है। यूनियन बजट से उम्मीद है कि इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव हो जिससे लोग इकोनॉमी में खुलकर अपना योगदान दे सकें। दुपहया वाहन क्षेत्र को आशा है कि ग्रामीण इंफ्रास्‍ट्रक्चर के तरफ सरकार का ध्यान जाएगा जिससे दुपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ेगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

Government needs to take measures to get back sentiment of consumer and automobile industry
आम बजट 2017 से उम्मीदें।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रेसीडेंट व चीफ एग्जीक्यूटिव प्रवीण शाह ने बताया कि," हमें उम्मीद है कि हमारे वित्त मंत्री एक बढ़िया बजट पेश करेंगे जिसमें इंफ्रास्‍ट्रक्चर, मैन्यूफैक्‍चरिंग, टैक्सेशन, ग्रामीण क्षेत्र में सुधार के अलावा ग्राहकों के साथ ‌बिजनेस और निवेशक आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिस तरीके से पिछले कुछ महीने में उथल-पुथल इकोनॉमी में दिखाई पड़ी है अब बजट की जिम्मेवारी बनती है कि वह सबकुछ पटरी पर ले आए। हर किसी को उम्मीद है कि एक शानदार बजट आएगा। अगर ऑटो इंडस्‍ट्री की बात करें तो हमें उम्मीद है कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के सपोर्ट के लिए कोई बड़ी घोषणा करेगी जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य चीजें शामिल हैं।"

लोहिया ऑटो इडस्ट्रीज 

Government needs to take measures to get back sentiment of consumer and automobile industry
आम बजट 2017 से उम्मीदें।
इलेक्ट्रिक वेहिकल इंडस्ट्री में बड़ा योगदान दे रही लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज के सीईओ, आयुष लोहिया ने बताया कि,"नोटबंदी का प्रतिकूल असर पूरी तरह से ऑटो इंडस्ट्री पर पड़ा है। अब हमारी इंडस्ट्री को बजट 2017 से पूरी उम्मीद %E
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed