फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car care tips in monsoon know the full detail

Car Tips: बारिश में कार लेकर निकलने से पहले याद रखें ये पांच टिप्स, फिर नहीं होगा नुकसान

Thu, 11 Jul 2024 12:10 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 12:10 PM IST
सार

अगर आप आने वाले बारिश के दौरान कार लेकर निकलते हैं तो आपको इस खबर को नहीं छोड़ना चाहिए। इस खबर से आपको खास जानकारी मिल सकती है, इसके बाद बरसात के समय कार को कम से कम नुकसान होगा। 

विज्ञापन
car care tips in monsoon know the full detail
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में जमकर बारिश होगी। ऐसे में जो लोग कार से सफर करते हैं, उनको बरसात के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के मौसम में कार चलाने के लिए वाहन चालक को कई तरह की चीजों का ध्यान रखना होता है। ऐसे में इस खबर से आपको कुछ ऐसी जानकारी मिल सकती है, जिसे जानकर आपको बारिश में कार चलाना काफी हद तक आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन

वैक्स का इस्तेमाल

कार का बाहरी हिस्सा बारिश के पानी से खराब हो सकता है। आने वाले दिनों में बारिश का पानी काफी देर तक कार पर गिरेगा, ऐसे में कार के पेंट और उसकी चमक को बरकरार रखने के लिए एक छोटा सा तरीका अपना सकते हैं। दरअसल, कार के पेंट को सुरक्षित रखने के लिए वैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। मानसून के दौरान कार के बाहरी हिस्से पर वैक्स का इस्तेमाल करें, इससे पेंट की परत मजबूत रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाइपर्स की सही स्थिति

बारिश के दौरान ड्राइवर को देखने के लिए अच्छी विजिबिलिटी की जरूरत होती है। ऐसे में ड्राइवर का काम अच्छे वाइपर्स कर सकते हैं। अगर वाइपर्स सही है और ब्लैड सही से काम कर रहा है तो बारिश के पानी को आसानी से विंडशील्ड से हटाया जा सकता है। इससे ड्राइवर आसानी से आगे का रास्ता देख पाएगा। 

विज्ञापन

टायरों की कंडीशन सही हो

जब भी बारिश हो रही होती है तो सड़कों पर बारिश का पानी भर जाता है। ऐसे में ड्राइवर को पता नहीं चलता है कि सड़क पर कहां गड्डा है और कहां पर सिर्फ पानी भरा है। ऐसे में अगर कार के टायरों में हवा का स्तर अच्छा है तो गाड़ी आराम से गड्डों को पार कर लेगी। ऐसे में बारिश के दौरान टायरों को सही स्थिति में रखें। 

चेक करें ब्रेक

अक्सर लोग कार के ब्रेक पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में जब बारिश में ब्रेक की ज्यादा जरूरत होती है तो कई बार ब्रेक सही से काम नहीं करते हैं। बारिश के मौसम में ब्रेक में थोड़ी सी नमी आ जाती है, इस वजह से ब्रेक सही से दबते नहीं है। ऐसे में कार निकलाने से पहले ब्रेक की जांच जरूर करें। 

इलेक्ट्रिक उपकरणों की जांच

बारिश के मौसम में कार के इलेक्ट्रिक उपकरणों का सही से काम करना जरूरी है। बरसात के दौरान दृश्यता घट जाती है, ऐसे में कार की हैडलाइट, टेललाइट और हैजर्ड लाइट का सही से काम करना काफी अहम है। इसके अलावा कार के सभी इंडीकेटर्स भी सही से काम करें, यह भी जरूरी है। ऐसे में कार निकालने से पहले एक बार इसकी जांच करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed