फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car carburetor clean tips and tricks know the details

Car Care Tips: कार कार्बोरेटर को सही समय पर नहीं किया साफ तो खराब हो सकता है इंजन, इस बात का रखें ध्यान

Mon, 05 Aug 2024 06:18 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 06:18 PM IST
सार

कार के कार्बोरेटर को नियमित समय के अंतराल पर साफ करना जरूरी है। अगर कार्बोरेटर में दिक्कत बढ़ गई तो इससे कार के इंजन को बड़ा नुकसान हो सकता है। आगे जानिए किस तरह से आप घर पर ही इसे साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन
car carburetor clean tips and tricks know the details
Car Care Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

कार में कई सारे ऐसे उपकरण होते हैं, जो काफी महत्वपूर्ण होते हैं, मगर पार्ट्स के बारे में इतनी गहरी जानकारी रखना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। ऐसे में काफी कार चालकों को कार में कोई भी खराबी आने पर कुछ समझ ही नहीं आता है कि परेशानी क्या है। इस स्थिति में अधिकतर लोग कार को मैकेनिक के पास लेकर जाते हैं। कार के इंजन को सेफ रखने के लिए कार्बोरेटर काफी अहम काम करता है। मगर कभी कार्बोरेटर में परेशानी हो जाए तो किस तरह से खुद ही इसकी जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इंजन पर होता है बुरा असर

अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि कार में इंजन तक गंदगी जाने से रोकने का काम कार्बोरेटर करता है। मगर जब लंबे समय तक कार्बोरेटर पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो इंजन में दिक्कत हो सकती है। कार्बोरेटर में खराबी आने से इंजन में गंदगी चली जाती है और इंजन पर बुरा असर पड़ता है। कार के कार्बोरेटर को आप आसानी से खुद ही घर पर साफ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

अगर आप सोच रहे है कि कार के कार्बोरेटर को साफ करने के लिए घर पर ज्यादा खर्च करना होगा, तो आपकी सोच गलत है। दरअसल, कार्बोरेटर को साफ करने के लिए सिर्फ एक पुराना ब्रश और थोड़ा सा पेट्रोल चाहिए। इसके साथ कुछ स्क्रू ड्राइवर की जरूरत पड़ सकती है। इनकी मदद से आप आसानी से कार के कार्बोरेटर को साफ कर सकते हैं। 
यहां पर आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपको पता होना चाहिए कि कार का कार्बोरेटर बोनट में किस तरफ है। कई कारों में इंजन के ऊपर होता है तो कुछ कारों में इंजन के साइड में कार्बोरेटर मिलता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो कार मेन्युअल की मदद ले सकते हैं, वहां पर सारी जानकारी दी गई होती है। 

विज्ञापन

इस तरह से साफ करें कार्बोरेटर

कार के कार्बोरेटर को साफ करने के लिए पहले ब्रश से जमी हुई गंदगी को साफ करें। इसके बाद पेट्रोल या अन्य केमिकल से ब्रश गीला करके कार्बोरेटर को साफ करें। अगर कार के कार्बोरेटर में गंदगी बहुत ज्यादा जमा हो गई है तो किसी सूखे कपड़े की मदद से उसे साफ करें। इसके बाद कार्बोरेटर के सभी स्क्रू ड्राइवर को सही ढंग से लगा दें। कार के कार्बोरेटर को साफ करते वक्त गाड़ी को किसी खुली हुई जगह पर खड़ी करके ही साफ करें। साथ ही किसी  ज्यादा गर्मी वाली जगह पर कार्बोरेटर साफ करने से बचें, वरना आग लगने का खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed