Car Boot Space: कार का बूट स्पेस ड्राइविंग में न डाले खलल, इस तरह से करें सही इस्तेमाल
सड़क पर कार चलाते वक्त जरूरी है कि आप पूरे ध्यान के साथ ड्राइविंग करें। ऐसे में कई बार कार के बूट स्पेस में जरा सी हलचल से ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है। कार के बूट स्पेस का कैसे करें सही इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोग जब भी नई कार खरीदते हैं, तो कार के बूट स्पेस के बारे में जरूर पूछते हैं। ये सवाल जब अधिक पूछा जाता है, जब लोग अपने परिवार के लिए बड़ी गाड़ी खरीदते हैं। गाड़ी में परिवार के साथ कही जाने के लिए बड़े बूट स्पेस की जरूरत होती है। वहीं, कार में सीएनजी सिलेंडर लगाने पर गाड़ी में सामान रखने के लिए जगह कम हो जाती है। सीएनजी सिलेंडर काफी हद तक बूट स्पेस को कम कर देता है।
बूट स्पेस का सामान न बढ़ाएं ड्राइविंग में परेशानी
गाड़ियों में आमतौर पर बूट स्पेस को लीटर के हिसाब से दिया गया होता है। ये 400, 450 और 500 लीटर के साथ आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होता कि गाड़ी में किस स्तर तक सामान रखा जाएगा, ताकि सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं हो। गाड़ी में सामान को रियर विंडो के ग्लास से ऊपर नहीं रखना चाहिए। साथ ही रियर सीट की ऊंचाई से ज्यादा गाड़ी के बूट स्पेस में सामान नहीं होना चाहिए।
बूट स्पेस का करें सही इस्तेमाल
- अगर आप रियर सीट की हाइट से अधिक सामान रखेंगे तो गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को पीछे देखने में दिक्कत हो सकती है।
- इस वजह से हादसा होने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही ड्राइवर को पीछे का ट्रैफिक सही से नजर नहीं आएगा।
- ऐसे में सड़क पर गाड़ी की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
- गाड़ी के बूट स्पेस में रखा हुआ ड्राइवर के लिए परेशानी का सबब न बनें।
- इसके लिए जरूरी है कि आपने जो भी सामान बूट स्पेस में रखा है, वो बिल्कुल सही तरीके से रखा गया हो।
- ट्रिप के दौरान सामान एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट न हो जाए।
- अगर बूट स्पेस में रखा हुआ सामान ड्राइविंग के दौरान हिलता रहता है, तो इससे ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है, जो हादसे की वजह बन सकता है।
- इसके साथ ही आपको इसका भी ध्यान रखना है कि बूट स्पेस में रखा गया सामान बूट स्पेस की जगह को पूरी तरह से कवर करें। ़
- अपनी ट्रिप को सेफ बनाने के लिए ये जरूरी है कि आप पहले से ये निर्धारित करें कि आप सामान को किस तरह से कार में रखेंगे। ताकि आपको बेहतर सफर का अनुभव हो।