{"_id":"6772be5f5713431c9d0f3228","slug":"car-battery-tips-how-to-maintain-car-battery-care-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICE Car Battery Tips: पेट्रोल-डीजल-सीएनजी कार की बैटरी का कैसे करें रखरखाव, जानें आठ जरूरी टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ICE Car Battery Tips: पेट्रोल-डीजल-सीएनजी कार की बैटरी का कैसे करें रखरखाव, जानें आठ जरूरी टिप्स
Mon, 30 Dec 2024 09:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2024 09:08 PM IST
सार
किसी भी कार की बैटरी सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है, भले ही कार इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम या इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) से चलती हो। यहां हम कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आपको बैटरी के हेल्थ और इसे अच्छी तरह से काम करने योग्य बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Car Battery
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी कार की बैटरी सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है, भले ही कार इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम या इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) से चलती हो। किसी भी ICE-संचालित वाहन के लिए, ऑनबोर्ड बैटरी एक्सटीरियर और इंटीरियर लाइटिंग, डैशबोर्ड लाइट, इग्निशन सिस्टम आदि सहित सभी इलेक्ट्रिकल इक्यूप्मेंट (विद्युत उपकरणों) के लिए बिजली प्रदान करती है। खराब बैटरी के कारण वाहन सड़क पर फंस सकता है या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
कार की बैटरी की लाइफ और परफॉर्मेंस मौसम की स्थिति और यूजर के मेंटेनेंस से काफी प्रभावित हो सकता है। यहां हम कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आपको बैटरी के हेल्थ और इसे अच्छी तरह से काम करने योग्य बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Parked in Covered Parking
- फोटो : iStock
छायादार जगह पर पार्क करें
हमेशा कोशिश करें कि कार को छायादार जगह पर पार्क करें। इससे न सिर्फ गाड़ी का इंटीरियर ठंडा रहेगा बल्कि बैटरी की लाइफ भी बढ़ेगी। इसके अलावा, कार को छायादार जगह पर पार्क करने से कार का पेंट जल्दी फीका पड़ने से भी बचेगा, साथ ही केबिन के अंदर प्लास्टिक के एलिमेंट्स भी जल्दी खराब होने से बचेंगे।

बैटरी खत्म करने से बचें
जब वाहन स्थिर हो तो कार के इलेक्ट्रिकल उपकरण चलाने से बचें। कार में लगी बैटरी आमतौर पर इंजन के पावर का इस्तेमाल करके रिचार्ज होती है। अगर इंजन बंद कर दिया जाए और म्यूजिक सिस्टम या लाइट को लंबे समय तक चालू रखा जाए। तो इससे बैटरी खत्म हो सकती है और उसमें कोई चार्ज नहीं बचेगा। ऐसे मामलों में, कार को स्टार्ट करना संभव नहीं हो सकता है। साथ ही, वाहन को जंप-स्टार्ट करने की कोशिश करने से काफी नुकसान हो सकता है।

Car Parking
- फोटो : iStock
पार्क करते समय लाइट बंद रखें
वाहन से बाहर निकलते समय और उसे लॉक करते समय हेडलैम्प, फॉग लैंप और किसी भी इंटीरियर लाइट को बंद करना सुनिश्चित करें। ज्यादातर मॉडर्न कारों में हेडलैम्प के लिए रिमाइंडर अलर्ट सिस्टम होता है, लेकिन इंटीरियर लाइट के लिए नहीं। इन लाइट को बंद नहीं करने से बैटरी खत्म हो सकती है।

फूलने की जांच करें
बैटरी के बुनियादी रखरखाव में से एक है इसके फूलने की जांच करना। बैटरी के किनारों को देखें। अगर आपको इसका कोई हिस्सा फूला हुआ दिखाई देता है, तो यह संकेत हो सकता है कि बैटरी खराब हो रही है। ऐसे मामले में, बैटरी को नई बैटरी से बदलने की सलाह दी जाती है।

Car maintenance
- फोटो : Freepik
इलेक्ट्रोलाइट लेवल की जांच करें
कार की बैटरी में इलेक्ट्रोलाइट लेवल की नियमित रूप से निगरानी करें। और जरूरत पड़ने पर उन्हें डिस्टिल्ड वॉटर से भर दें। हालांकि यह प्रक्रिया बहुत आसान है, लेकिन आप स्थानीय मैकेनिक से भी मदद ले सकते हैं।

नमी की जांच करें
अगर आप समुद्र के पास जैसे नमी वाले इलाके में रह रहे हैं। और कार को लंबे समय तक पार्क करने की योजना बना रहे हैं। तो बैटरी टर्मिनलों को हटाने और बैटरी को सुरक्षित जगह पर रखने पर विचार करें। नमी की वजह से जंग लग सकता है। जिससे बैटरी की लाइफ और परफॉरमेंस खराब हो सकती है।

Car Maintenance
- फोटो : Freepik
बिजली के तारों से छेड़छाड़ न करें
आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज लगाते समय, कई स्थानीय मैकेनिक ओरिजिनल इलेक्ट्रिकल वायरिंग से छेड़छाड़ करते हैं। इससे वायरिंग लीकेज हो सकती है, जो आखिरकार बैटरी को खत्म कर देती है, भले ही सभी बिजली के उपकरण बंद हों। इसलिए, बिजली के तारों से छेड़छाड़ करने से बचें। और हमेशा प्रतिष्ठित सर्विस स्टेशन से बिजली के सामान और उपकरण लगवाएं।

गैर-जरूरी इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज से बचें
कार मालिक अक्सर कॉस्मेटिक बदलाव के लिए सहायक लाइट लगाते हैं। कई मामलों में, इन लाइटों से बचा जा सकता है। क्योंकि वे ज्यादा रोशनी देने का काम नहीं करती हैं। दूसरी ओर, ये लाइटें बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं, जिससे उसका चार्ज खत्म हो जाता है। इन गैर-जरूरी इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज से बचना चाहिए।