Car Maintenance Tips: कार ऑडियो सिस्टम अच्छी कंडीशन में कैसे रखें, काम आएंगे ये टिप्स
कार का ऑडियो सिस्टम सही कंडीशन में रहेगा तो सफर के दौरान बोरियत नहीं होगी। ऐसे में आप इस खबर में जानिए कैसे ऑडियो सिस्टम को सही स्थिति में रख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार राइड के दौरान अगर गाड़ी का ऑडियो सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है तो ड्राइवर को काफी बोरियत होने लगती है। ऐसे में अगर आप लंबी राइड पर जाने वाले हैं तो ऑडियो सिस्टम को एक बार सही से चेक कर लें। एक लंबे सफर के दौरान बेहतर ऑडियो सिस्टम सफर का आनंद बढ़ा देता है। इस खबर में जानिए कैसे कार के ऑडियो सिस्टम को सही कंडीशन में रखा जा सकता है।
नियमित सफाई करें
कार के ऑडियो सिस्टम को नियमित समय पर साफ करना जरूरी है। एक साफ और मुलायम कपड़े से ऑडिओ सिस्टम के यूनिट, स्पीकर और एंपीलिफायर को साफ करें। ऑडियो सिस्टम को साफ करने के लिए किसी भी केमिकल का इस्तेमाल न करें, ये सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही सिस्टम को साफ करने से पहले उसे बंद जरूर रखें।
मौसम से बचाएं
ऑडियो सिस्टम को थोड़े-थोड़े समय पर साफ करने से उसमें नमी नहीं रहती है। साथ ही खराब मौसम जैसे बारिश और धूलभरी आंधी के दौरान गाड़ी की खिड़कियों को बंद रखें। ऐसा करके आप ऑडियो सिस्टम को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ ही स्पीकर को सुरक्षित रखना सिस्टम के लिए काफी जरूरी है।
सिस्टम की आवाज रखें धीमी
कार से लंबे सफर के दौरान अक्सर लोग ऑडियो सिस्टम को तेज आवाज पर चलाते हैं। ऐसा करने से स्पीकर और आपके कान दोनों को नुकसान हो सकता है। ऑडियो सिस्टम को लंबे वक्त तक सही तरीके से चलाने के लिए उसे कम आवाज पर चलाएं। इससे इसकी लाइफ पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
इससे करें बचाव
कार को कभी भी सूरज की रोशनी में खड़ा न करें। ऐसा करने से कार के केबिन और ऑडियो सिस्टम दोनों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में कार को किसी कवर से ढककर रखें।
बैटरी का सही रहना जरूरी
ऑडियो सिस्टम के लगातार इस्तेमाल से ये अच्छी कंडीशन में रहता है। साथ ही कार की बैटरी का भी सही रखरखाव करें। बैटरी के सही रहने पर ऑडियो सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है।