फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car and bike guide tips for servicing to avoid long bills

Car Tips: बार-बार करवा रहे हैं वाहन की सर्विस तो इन टिप्स का रखें खास ध्यान, फिर नहीं होगी कोई दिक्कत

Wed, 07 Aug 2024 11:57 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 11:57 AM IST
सार

वाहन की कम समय में कई बार सर्विस करवानी पड़े तो आपको सावधान होने की जरूरत है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस आर्टिकल में जानिए किन टिप्स को फॉलो करके आप इसका समाधान कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
car and bike guide tips for servicing to avoid long bills
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आपके पास कार, बाइक या स्कूटर है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है। दरअसल, अक्सर देखा गया है कि वाहन में कोई न कोई छोटी-मोटी परेशानी आती रहती है। अगर आपके वाहन के साथ भी ऐसा ही होता है आपको यहां पर बढ़िया जानकारी मिल सकती है। वाहन की बार-बार सर्विस करवाने से गाड़ी की क्षमता पर भी असर पड़ता है। साथ ही पैसों की बर्बादी और समय भी लगता है। ऐसे में इस खबर में जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि वाहन की बार-बार सर्विस न करवानी पड़ें।

विज्ञापन

सर्विस मेन्युअल पर दें ध्यान

अगर आपने अभी तक अपने वाहन का सर्विस मेन्युअल सही से नहीं पढ़ा है तो आपको एक बार उस पर गौर करना चाहिए। जी हां, वाहन के सर्विस मेन्युअल में वाहन को किस समय पर सर्विस की जरूरत पड़ेगी और कितने अंतराल के बाद वाहन की सर्विस करवानी होती है, इस बारे में सारी जानकारी होती है। इस तरह से आपको कार या बाइक के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी और आपके पैसों के साथ समय की भी बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस हिस्ट्री का रखें रिकॉर्ड

अक्सर लोग नया वाहन खरीदने के बाद उसकी सर्विस हिस्ट्री का रिकॉर्ड नहीं रखते हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि उन्होंने वाहन की सर्विस अंतिम बार कब करवाई थी। इस वजह से लोगों को अपने समय के साथ पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप वाहन की सर्विस हिस्ट्री का सही रिकॉर्ड अपने पास रखेंगे तो इससे आपको वाहन के बारे में सारी जानकारी होगी कि किस समय पर कौन सा पार्ट बदला गया। 

विज्ञापन

अधिकृत सर्विस सेंटर

अगर आप बार-बार अपने वाहन की सर्विस करवा रहे हैं तो आपको एक बात पर ध्यान देने की जरूरत है। वाहन की  सर्विस करवाने से पहले सर्विस सेंटर के बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें। दरअसल, काफी लोग अनधिकृत सर्विस सेंटर से अपने वाहन की सर्विस करवाते हैं। इस वजह से जल्दी-जल्दी वाहन की सर्विस करवानी पड़ती है। ऐसे में हमेशा वाहन को कंपनी द्वारा निर्धारित किए गए सर्विस सेंटर से ही वाहन की सर्विस करवाएं।

वाहन की टेस्ट ड्राइव

आज के समय में लोगों के पास समय की कमी हो गई है। लोगों को हर काम में इतनी जल्दी रहती है कि वह कार की सर्विस के बाद सही ढंग से उसकी जांच भी नहीं करते हैं। लोगों की जरा सी लापरवाही की वजह से बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में जब भी वाहन की सर्विस करवाएं तो उसी समय पर वाहन की टेस्ट ड्राइव जरूर लें, ताकि कोई दिक्कत होने पर तुरंत ही उसे ठीक करवाया जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed