फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car air conditioner work with solar energy connected on car roof to sun

Auto Tips: भीषण गर्मी में भी कार रहेगी कूल-कूल, बस गाड़ी में लगा लें ये डिवाइस

Mon, 20 May 2024 05:55 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 20 May 2024 05:55 PM IST
सार

अक्सर देखा गया है कि गर्मी के दौरान कार का एसी सही से काम नहीं करता है। ऐसे में ड्राइवर के साथ सभी लोग परेशान हो जाते हैं। मगर सोलर एसी से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। जानिए क्या है पूरी खबर। 

विज्ञापन
car air conditioner work with solar energy connected on car roof to sun
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। इस भीषण गर्मी में सड़क पर सफर करना कठिन है तो कार चलाना और भी ज्यादा मुश्किल है। ये तो आप जानते ही होंगे कि गर्मी के दौरान बिना एसी यानी एयर कंडीशनर के कार चलाने पर बुरा हाल हो जाता है। इसी वजह से अधिकतर लोग गर्मी के दौरान जमकर कार के एसी का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार देखा गया है कि गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा हो जाता है कि कार का एसी सही से काम नहीं करता है। खासकर कार में पीछे की तरफ बैठे लोगों को एसी की कूलिंग नहीं मिलती है। 

विज्ञापन

भीषण गर्मी में राहत देगा सोलर एसी

अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो आपको इस खबर से अच्छी जानकारी मिल सकती है। दरअसल एक छोटा सा डिवाइस इस समस्या को दूर कर सकता है। इस डिवाइस का नाम है सोलर एसी, जी हां, आपने सही पढ़ा। छोटा सोलर एसी कार में आसानी से किसी भी जगह पर फिट किया जा सकता है। कार में छोटे सोलर एसी को इंस्टॉल करना काफी आसान है। ये एक बार पूरी तरह से चार्ज हो गया तो फिर कार का एसी भी इसके आगे बेकार हो जाता है। सोलर एसी में पंखा दिया गया है, जो कि ठंडी-ठंडी कूलिंग देता है। ऐसे में गाड़ी में जिन्हें कार के एसी की कूलिंग नहीं मिलती है, वो सोलर एसी की कूलिंग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करता है सोलर एसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छोटे सोलर एसी में एक तरफ सोलर पैनल लगा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ पंखा दिया गया है। छोटा सोलर एसी सूरज की रोशानी से बिजली बनाता है, फिर इसके पंखे घूमकर ठडी हवा देते हैं। इसे ऑन करने के लिए किसी भी स्विच और प्लग की जरूरत नहीं है। इसे कार के शीशे पर लटकाया जा सकता है, या फिर कार की पीछे वाली सीट पर भी रखा जा सकता है। इससे पूरी कार में अच्छी कूलिंग मिलेगी। इसके अलावा सोलर एसी पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है और इसका इस्तेमाल पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आप सोलर एसी खरीदना चाहते हैं तो किसी भी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed