फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car air conditioner smells like dust see reason and how to clean

Car Care Tips: कार के एसी से आ रही है मिट्टी जैसी गंध तो फटाफट करें ये काम, वरना आएगा मोटा खर्चा

Tue, 14 May 2024 04:43 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 14 May 2024 04:43 PM IST
सार

अगर आप अक्सर कार के एसी का इस्तेमाल करते हैं तो एसी पर खास ध्यान देने की जरूरत है। कार का एसी चलाने के दौरान अगर मिट्टी जैसी गंध आए तो आपको सावधान होने की जरूरत है। ध्यान नहीं देने पर बाद में मोटा खर्चा हो सकता है। 

विज्ञापन
car air conditioner smells like dust see reason and how to clean
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

गर्मी के मौसम में कार से सफर के दौरान ज्यादातर लोग कार के एसी यानी एयर कंडीशनर का बहुत अधिक इस्तेमाल करते हैं। आजकल गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि बिना एसी चलाए सफर करना बेहद मुश्किल है। मगर उतना ही जरूरी है कि कार के एसी का सही ढंग से रखरखाव भी किया जाए। अगर कार के एसी में कुछ दिक्कत आ गई तो गर्मी से बुरा हाल हो जाएगा। अक्सर देखा गया है कि कार के एसी से मिट्टी जैसी गंध आती है, अगर आपकी कार में भी इस तरह की गंध आ रही है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। 

विज्ञापन

कार के एसी से आती है मिट्टी जैसी गंध

दरअसल गर्मी के मौसम में कई बार देखा गया है कि एसी में से मिट्टी जैसी गंध आती है, कई बार ये गंध इतनी ज्यादा हो जाती है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस खबर में आगे जानिए कार के एसी से आने वाली मिट्टी जैसी गंध से कैसे बचा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है परेशानी की वजह

गर्मी के मौसम में कार के एसी से मिट्टी जैसी गंध आ रही है तो इसे ठीक करना होगा। हालांकि, इससे पहले ये समझना है कि ये गंध आती क्यों है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बार कार के एसी वेंट्स में मिट्टी चिपक जाती है या फिर कई बार डैशबोर्ड के नीचे लगी कॉइल में मिट्टी जम जाती है। ऐसे में जब भी कार का एसी ऑन किया जाता है तो एसी से मिट्टी जैसी गंध आती है। अगर ये परेशानी ज्यादा लंबे समय तक बनी रहे तो इस वजह से कार का एसी खराब हो जाता है। इसके बाद एसी ठीक कराने में हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। 

विज्ञापन

कार के एसी का रखें खास ध्यान

कार के एसी से मिट्टी जैसी गंध क्यों आती है, ये तो आप समझ गए होंगे। ऐसे में इस परेशानी को जल्द से जल्द ठीक करवाएं। इसके साथ ही ये समस्या अधिक खर्चीली न हो इसके लिए जरूरी है कि कार के एसी वेंट्स को हर 6 महीने में साफ करें। ऐसा करने से कार के एसी में ज्यादा खर्चा होने से बच जाएगा। साथ ही समय-समय पर एसी के पार्ट्स को किसी क्लीनर से साफ करते रहे। अगर कार के एसी में दिक्कत बढ़ गई तो फिर डैशबोर्ड समेत इसे खुलवाना होगा। इस दौरान काफी मोटा खर्चा आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed