टीजर आया सामने: चलती-फिरती पावर बैंक हैं BYD की ये नई हाइब्रिड कारें, दूसरी गाड़ियों को भी कर देंगी चार्ज!
BYD India Hybrid Cars: अब तक भारत में केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस करने वाली BYD जल्द ही हाइब्रिड कार सेगमेंट में भी एंट्री करने जा रही है। कंपनी के नए टीजर और हालिया स्पॉटिंग्स से संकेत मिले हैं कि BYD भारत में अपने प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें BYD Sealion 6 PHEV और दमदार ऑफ-रोड एसयूवी Leopard 8 शामिल हो सकते हैं। Sealion 6 प्रीमियम SUV सेगमेंट में ह्यूंदै ट्यूशॉ और जीप मेरिडियन जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है, जबकि लेपर्ड 8 हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी ऑफ-रोड एसयूवी के रूप में पेश की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अब तक BYD को मुख्य रूप से एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी के तौर पर ही जाना जाता रहा है। लेकिन हाल ही में जारी किए गए एक नए टीजर से यह साफ हो गया है कि कंपनी अब भारत के हाइब्रिड कार बाजार में भी कदम रखने जा रही है।
पेटेंट और टेस्टिंग में सामने आईं डिटेल्स
हाल ही में पेटेंट और टेस्टिंग के दौरान दिखी कारों से यह लगभग तय है कि BYD की ये नई कारें प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) होंगी। भारतीय सड़कों पर Sealion 6 PHEV को टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। वहीं Fang Cheng Bao Leopard 8 का डिजाइन पेटेंट भी सामने आया है। उम्मीद है कि Sealion 6 की कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच होगी। जबकि Leopard 8 एक प्रीमियम कार होगी जो Rox Adamas को टक्कर देगी। ऐसा लग रहा है कि BYD भारत में प्लग-इन हाइब्रिड कारों को बड़े पैमाने पर लोकप्रिय बनाने की तैयारी कर रही है।
View this post on Instagram
BYD Sealion 6: क्या है इसमें खास?
यह एक 5-सीटर एसयूवी है जिसकी लंबाई 4.8 मीटर है। इसके केबिन में BYD की सिग्नेचर 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन मिलती है। यह दो पावरट्रेन विकल्पों में आ सकती है:
| फीचर | फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) | ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) |
| इंजन | 1.5-लीटर पेट्रोल | 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
| इलेक्ट्रिक मोटर | सिंगल (आगे) | डुअल (आगे और पीछे) |
| कुल पावर | 214 bhp | 339 bhp |
| बैटरी विकल्प | 18.3 kWh और 26.6 kWh | 18.3 kWh और 26.6 kWh
|
Leopard 8: एक पावरफुल ऑफ-रोड एसयूवी
दूसरी तरफ, Leopard 8 एक बेहद दमदार और रफ-एंड-टफ ऑफ-रोड एसयूवी है, जो अपनी परफॉरमेंस से प्रभावित करती है। इसके पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर और 36kWh की मशहूर ब्लेड बैटरी के साथ जोड़ा गया है। यह हाइब्रिड सेटअप कुल मिलाकर 737 bhp की जबरदस्त पावर और 760 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता सुनिश्चित करने के लिए इसमें दो इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं, जो इसे कठिन रास्तों पर भी अडिग रखते हैं। तकनीकी और सुरक्षा के लिहाज से यह कार बेहद उन्नत है। चीन में यह हुवावे HiCar के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी और बेहतरीन सुरक्षा के लिए हुवावे ADS 3.0 पर आधारित ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ आती है।
सबसे खास बात यह है कि BYD की ये दोनों ही प्लग-इन हाइब्रिड कारें V2V (व्हीकल टू व्हीकल) और V2L (व्हीकल टू लोड) रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। इसका मतलब यह है कि आप जरूरत पड़ने पर अपनी कार की बैटरी का उपयोग दूसरी कार को चार्ज करने या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाने के लिए भी कर सकते हैं।