{"_id":"69a28356b04973de24075f9e","slug":"buying-your-first-ev-don-t-skip-this-top-electric-scooters-massive-1-25-lakh-km-battery-coverage-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूल जाइए बैटरी की टेंशन: ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दे रहे हैं 8 साल तक की वारंटी, खरीदने से पहले देख लें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
भूल जाइए बैटरी की टेंशन: ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दे रहे हैं 8 साल तक की वारंटी, खरीदने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Sat, 28 Feb 2026 11:25 AM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:25 AM IST
सार
Best Electric Scooter Warranty India: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन है पर बैटरी खराब होने का डर सता रहा है? तो आपको बता दें कि कई ऐसी कंपनियां हैं जो अब अब आठ साल तक की वारंटी दे रही हैं। जानें कौन सा स्कूटर आपकी जेब और बैटरी के लिए सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ रेंज और कीमत ही नहीं, बल्कि बैटरी वारंटी भी उतनी ही अहम है। बैटरी पैक ई-स्कूटर का सबसे महंगा हिस्सा होता है, और लंबी वारंटी आपको भविष्य के खर्च से बचा सकती है। बाजार में मौजूद कुछ बड़े ब्रांड 3 साल से लेकर 8 साल तक की वारंटी दे रहे हैं, जिससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है।
क्यों जरूरी है लंबी बैटरी वारंटी?
इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल कीमत का बड़ा हिस्सा उसकी बैटरी होती है। अगर कुछ वर्षों में बैटरी की हेल्थ गिरती है या रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ती है, तो खर्च ज्यादा हो सकता है। इसलिए अब कंपनियां लंबी वारंटी देकर ग्राहकों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही हैं।
ये भी पढ़े: ऑटो सेक्टर की बड़ी अपडेट्स: नई इलेक्ट्रिक कारें, एडवेंचर बाइक और एनिवर्सरी एडिशन मॉडल्स की भरमार
विज्ञापन
ओला इलेक्ट्रिक: 3 साल स्टैंडर्ड, 8 साल तक ऑप्शन
ओला इलेक्ट्रिक अपने एस1 सीरीज, ओला एस1 एक्स, ओला एस 1 एयर, ओला एस 1 प्रो और ओला एस 1 प्रो स्पोर्ट पर तीन साल व 40,000 किमी की वारंटी देता है। इतना ही नहीं ये ग्राहक पर निर्भर करता है, अगर ग्राहक चाहें तो इसे बढ़ाकर 8 साल या 1.25 लाख किमी तक कर सकते हैं। लंबी अवधि की यह वारंटी पहली बार ईवी लेने वालों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
एथर एनर्जी: बैटरी हेल्थ की गारंटी
एथर एनर्जी अपने एथर 450 रेंज पर 3 साल या 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी देती है। इसे बढ़ाकर 8 साल या 80,000 किमी तक किया जा सकता है। खास बात यह है कि अगर बैटरी की क्षमता 70% से नीचे जाती है, तो कंपनी बैटरी बदलने की सुविधा भी देती है। हाल ही में लॉन्च किए गए एथर रिज्टा के साथ कंपनी 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी वारंटी स्टैंडर्ड तौर पर दे रही है।
टीवीएस आईक्यूब: भरोसे का ब्रांड
टीवीएस मोटर कंपनी की टीवीएस आईक्यूब सीरीज 3 साल या 50,000 किमी की वारंटी देती है। बैटरी के लिए इसे 5 साल या 70,000 किमी तक बढ़ाने का विकल्प मिलता है। टीवीएस की सर्विस नेटवर्क की मजबूती इसे एक सुरक्षित विकल्प बनाती है।
ये भी पढ़े: Electric Scooter: क्या सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना सुरक्षित है? लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
सिंपल वन: फ्लेक्सिबल वारंटी प्लान
सिंपल एनर्जी का सिंपल वन 3 साल या 30,000 किमी की बैटरी वारंटी देता है। ग्राहक 5 साल या 50,000 किमी या 8 साल या 80,000 किमी तक की विस्तारित वारंटी चुन सकते हैं।
खरीदते समय किन बातों पर ध्यान दें?

- बैटरी वारंटी कितने साल और कितने किलोमीटर तक है।
- बैटरी हेल्थ गिरने पर रिप्लेसमेंट पॉलिसी।
- सर्विस नेटवर्क और स्पेयर पार्ट्स उपलब्धता।
- एक्सटेंडेड वारंटी की अतिरिक्त लागत।