भारतीय कंपनी टाटा की ओर से पेश की गई देश की सबसे सस्ती कार के लॉन्च होने के बाद अगर आपका भी मन है इसे खरीदकर अपने घर लाने का तो पहले इस खबर को अच्छे से पढ़ लीजिए। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि क्या टियागो इलेक्ट्रिक कार के बेस वैरिएंट को खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा है या नहीं।
एक्सई एमआर
2 of 7
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा Tiago.ev का सबसे सस्ता वैरिएंट XE MR है। इस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि ये सिर्फ इंट्रोडक्ट्री कीमत है और कंपनी कभी भी इस कीमत को रिवाइज कर सकती है।
किनके लिए है बेस वैरिएंट
3 of 7
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
अगर आप भी पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड कारों की जगह बजट में एक इलेक्ट्रिक कार को घर लाना चाहते हैं तो इसके बेस वैरिएंट को आप खरीद सकते हैं। ईवी के इस वैरिएंट में कंपनी ने ज्यादा फीचर नहीं दिए हैं। ये वैरिएंट सिर्फ उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें कम दाम में इलेक्ट्रिक कार खरीदनी है।
ये भी पढ़ें - Mahindra Recalls XUV700 and Thar: महिंद्रा ने एक्सयूवी700 और थार को बुलाया वापिस, बदलेगी ये पार्ट
कैसे हैं फीचर
4 of 7
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
इस कार में बॉडी कलर बंपर, फैब्रिक सीट, लाइट ग्रे और ब्लैक इंटीरियर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। फीचर्स के तौर पर इसमें ऑटो एचवीएसी, इलेक्ट्रिक पॉवर स्टीयरिंग, टिल्ट स्टीयरिंग, डिजिटल इन्स्ट्रूमेंट क्लस्टर, डोर ओपन और की रिमाइंडर, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें - Swift Sport: मारुति की इस हैचबैक का करें इंतजार, ताकतवर इंजन और बेहतरीन खूबियों से होगी लैस
सेफ्टी के लिए क्या है खास
5 of 7
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
सेफ्टी के लिए इस बेस वैरिएंट में ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, चाइल्ड सेफ्टी रियर डोर लॉक, रिवर्स पार्क असिस्ट, ऑटो बैटरी कट-ऑफ ऑन इम्पेक्ट, पंचर रिपेयर किट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें - Hyundai New 7 Seater MPV: हुंडई भारत में पेश कर सकती है नई सात सीटर एमपीवी, अर्टिगा कैरेंस से होगा मुकाबला