फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BSA Bantam 350 Vs RE Hunter 350 comparison price features specifications engine

BSA Bantam 350 Vs RE Hunter 350: भारत में हंटर 350 की जड़ें हिला सकती है BSA की नई बाइक, पढ़ें कंपेरिजन

Thu, 31 Jul 2025 07:36 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 07:36 PM IST
सार

हाल ही में BSA ने यूके में Bantam 350 को लॉन्च किया गया है। अगर यह बाइक भारत आती है, तो इसका मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 से होगा। Bantam 350 मॉडर्न-रेट्रो लुक और एडवांस फीचर्स के साथ हंटर को कड़ी टक्कर दे सकती है।

विज्ञापन
BSA Bantam 350 Vs RE Hunter 350 comparison price features specifications engine
हंटर से लोहा लेगी बैनटैम 350! - फोटो : BSA

विस्तार

भारत में आने वाले दिनों में 350cc बाइक सेगमेंट के अंदर मुकाबला तेज होने वाला है। यह इसलिए क्योंकि BSA Motorcycles ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अपनी नई 350सीसी बाइक Bantam 350 को लॉन्च कर दिया है। इसे Jawa 42 FJ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसे क्लासिक लीजेंड्स अपने बैनर तले भारत में बेच रही है। बता दें कि BSA Motorcycles महिंद्रा एंड महिंद्रा की सब्सिडियरी कंपनी है। इस बाइक के भारत आने से किफायती 350cc  सेगमेंट का कायापलट हो सकता है। आइए जानते हैं ये बाइक रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 को कैसे टक्कर दे सकती है।
विज्ञापन

BSA Bantam 350 Vs RE Hunter 350 comparison price features specifications engine
हंटर से ज्यादा एडवांस है Bantom 350 - फोटो : Royal Enfield
पावर में हंटर को मिलेगी कड़ी टक्कर
अगर इंजन स्पेसिफिकेशन को देखें तो BSA Bantam 350 हंटर से कहीं ज्यादा एडवांस है और बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ आती है। यह बाइक 334cc लिक्विड कूल्ड Alpha 2 इंजन से लैस है, जिसका इस्तेमाल Jawa-Yezdi रेंज में किया जा रहा है। यह इंजन 29bhp का पावर और 29.62Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, साथ ही इसमें कंपनी ने 6 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया है।

दूसरी ओर हंटर 350 की बात करें तो इस बाइक में 349cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.21 PS की पॉवर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड कॉन्सटैंट मेश गियर बॉक्स दिया गया है। देखा जाए तो Bantam 350 हंटर के मुकाबले 9 bhp की ज्यादा पावर जनरेट करती है। 

डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार
युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए BSA Bantam 350 का डिजाइन मॉडर्न-रेट्रो लुक में रखा गया है। बाइक में लाइट सेटअप फुल एलईडी में मिलता है। इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल एबीएस भी दिया गया है। फिलहाल इस बाइक को केवल यूके में लॉन्च किया गया है। भारत में 350cc बाइक्स की क्रेज को देखते हुए कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च करने पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed