Bajaj Pulsar 125 Neon बाइक BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज ऑटो ने Pulsar 125 Neon का BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह पल्सर रेंज की सबसे छोटी बाइक है। हालांकि इस बाइक में बीएस6 कंप्लायंट इंजन के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। बीएस6 बजाज पल्सर 125 में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ 124.4 सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 11.8 बीएचपी की पावर और 6,500 आरपीएम पर 11 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक में से एक है।
कीमत में हुआ इजाफा
बीएस6 बजाज पल्सर 125 की कीमत की बात की जाए, तो इसके ड्रम ब्रेक वैरिएंट का मूल्य 69,997 रुपये, जबकि डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत 74,118 रुपये है। बीएस4 वर्जन की तुलना में बीएस6 पल्सर 125 के ड्रम वैरिएंट की कीमत 6,381 रुपये और डिस्क वैरिएंट के मुकाबले 7,500 रुपये ज्यादा है। बीएस6 इंजन का आउटपुट बीएस4 वर्जन के बराबर है। बाइक का वजन 140 किलोग्राम है, जो 125 सीसी सेगमेंट में सबसे भारी है।
सिर्फ क्लच दबाकर किसी भी गियर में की जा सकती है स्टार्ट
यह बाइक किसी भी गियर में स्टार्ट हो सकती है। इसके गियरबॉक्स में प्राइमरी किक फीचर दिया गया है। सिर्फ बाइक का क्लच दबा कर इसे किसी भी गियर में स्टार्ट किया जा सकता है। बजाज पल्सर 125 का लुक स्टैंडर्ड पल्सर 150 निऑन की तरह ही है।
तीन कलर ऑप्शन में है उपलब्ध
यह बाइक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके कलर निऑन ब्लू, सोलर रेड और प्लैटिनम सिल्वर हैं। रेड और सिल्वर कलर स्कीम के साथ ग्लॉस ब्लैक बेस पेंट, जबकि ब्लू के साथ मैट ब्लैक बेस पेंट है। बाइक पर कलर को-ऑर्डिनेटेड निऑन पल्सर लोगो और ग्रैब रेल, रियर काउल पर 3डी वैरिएंट लोगो और अलॉय वील्ज पर निऑन कलर की लाइन दी गई है।