फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   British sports car maker McLaren to make India debut in October 2022 News in Hindi

McLaren: भारत में अक्तूबर में आ रही है यह मशहूर ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार कंपनी, बेचेगी इतने मॉडल

Fri, 02 Sep 2022 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 07:14 PM IST
सार

ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार निर्माता McLaren (मैकलारेन) ने कुछ हफ्ते पहले एलान किया था कि वह इस साल के आखिर में भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री करेगी। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, मैकलारेन ने कहा है कि वह अक्तूबर के महीने में मुंबई में अपनी पहली डीलरशिप के साथ भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
British sports car maker McLaren to make India debut in October 2022 News in Hindi
Mclaren 570S spider sports car - फोटो : For Reference Only

विस्तार

ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार निर्माता McLaren (मैकलारेन) ने कुछ हफ्ते पहले एलान किया था कि वह इस साल के आखिर में भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री करेगी। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, मैकलारेन ने कहा है कि वह अक्तूबर के महीने में मुंबई में अपनी पहली डीलरशिप के साथ भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


McLaren ने Infinity Cars को मुंबई में अपनी पहली आधिकारिक डीलरशिप के रूप में नियुक्त किया है, जो McLaren मुंबई के नाम से संचालित होगी। डीलरशिप हर मैकलारेन मॉडल के लिए बिक्री, सर्विस और आफ्टर सेल्स की पेशकश करेगी।
विज्ञापन


मैकलारेन मॉडल्स की बात करें तो, कार निर्माता आधिकारिक तौर पर Artura Hybrid (आर्टुरा हाइब्रिड), McLaren GT (मैकलारेन जीटी), McLaren 720S Coupe (मैकलारेन 720एस कूपे) और Spider (स्पाइडर), और 765LT Coupe (765एलटी कूपे) और Spider (स्पाइडर) बेचेगी। कार निर्माता की भारत में आधिकारिक एंट्री उन मुट्ठी भर ग्राहकों के लिए राहत की सांस है, जो इस समय McLaren कार के मालिक हैं, जिन्हें सीधे इंपोर्ट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

British sports car maker McLaren to make India debut in October 2022 News in Hindi
Mclaren 570S sports car
मैकलारेन का भारतीय परिचालन कार निर्माता के 41वें ग्लोबल टेरिटरी को चिह्नित करेगा और कार निर्माता की एशिया प्रशांत क्षेत्र की मौजूदगी को भी मजबूत करेगा।

मैकलारेन की भारत की योजनाएँ हालांकि आसान नहीं रही हैं, क्योंकि कार निर्माता ने 2012 में भारत में एंट्री की कोशिश की थी, जब कार निर्माता ने MP4-12C कन्वर्टिबल लॉन्च किया था।  और कुछ साल बाद, मैकलेरन ने इसकी घोषणा की लेकिन ये योजनाएँ सफल नहीं हुईं। हालांकि इस बार कोई बाधा नहीं है।

जब मैकलारेन ने कुछ हफ्ते पहले अपनी आधिकारिक घोषणा की, तो मैकलारेन ऑटोमोटिव के एपीएसी और चीन के प्रबंध निदेशक पॉल हैरिस ने कहा, "भारत एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है जहां हमारे प्रशंसक और चुनिंदा ग्राहक मुंबई में मैकलारेन का सर्वश्रेष्ठ आनंद ले सकते हैं। आगे देखते हुए, हम जल्द ही भारत में Artura (आर्टुरा) का स्वागत करेंगे, जो बिल्कुल नई हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड सुपरकार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed