{"_id":"623dfcb72d23f5730d17b215","slug":"bounce-infinity-partners-with-jaipur-based-ev-maker-battre-to-provide-battery-swapping-network","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV: Bounce Infinity ने BattRE के साथ की साझेदारी, बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क कराएगी मुहैया, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: Bounce Infinity ने BattRE के साथ की साझेदारी, बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क कराएगी मुहैया, जानें डिटेल्स
Fri, 25 Mar 2022 11:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:16 PM IST
सार
Bounce Infinity (बाउंस इनफिनिटी) ने जयपुर स्थित ईवी निर्माता BattRE के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Bounce Infinity अपना बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क BattRE को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
Bounce Infinity Electric Scooter Battery
- फोटो : Bounce
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bounce Infinity (बाउंस इनफिनिटी) ने जयपुर स्थित ईवी निर्माता BattRE के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Bounce Infinity अपना बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क BattRE को उपलब्ध कराएगा। बाउंस ने कहा संचालन के पहले चरण में वह BattRE के लिए हर टॉप शहर में कम से कम 300 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन तैनात करेगा।
बेंगलुरू स्थित स्मार्ट मोबिलिटी फर्म ने पिछले साल दिसंबर में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Bounce Infinity E1 लॉन्च किया। यह फर्म Bounce Infinity (बाउंस इनफिनिटी) ब्रांड नाम के तहत अपने बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क का संचालन करती है।

BattRE Electric Scooter
- फोटो : BattRE
ईवी ओईएम द्वारा इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में अपने डीलरशिप नेटवर्क को 700 तक बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करने के बीच यह साझेदारी की गई है। और अगले वित्त वर्ष के आखिरी तक इसकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं को बढ़ाने के अलावा अपने पोर्टफोलियो में दो हाई-स्पीड ई-स्कूटर, एक हाई-स्पीड ई-मोटरसाइकिल और एक हाई-स्पीड लोडर सहित चार उत्पाद शामिल करेगी।
कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में ई-स्कूटर शामिल हैं - Batt:RE One, Lo:ve, IoT, gps:ie और ई-साइकिलें - Newtron, Montra, Kross और Huge - जो कई राज्यों में फैले 380 से ज्यादा डीलरशिप के जरिए बेचे जाते हैं।
कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में ई-स्कूटर शामिल हैं - Batt:RE One, Lo:ve, IoT, gps:ie और ई-साइकिलें - Newtron, Montra, Kross और Huge - जो कई राज्यों में फैले 380 से ज्यादा डीलरशिप के जरिए बेचे जाते हैं।
Bounce Infinity Electric Scooter Battery
- फोटो : Bounce
बाउंस के सह-संस्थापक और सीईओ विवेकानंद हालेकेरे ने कहा, "हमें विश्वास है कि दीर्घकालिक विकास के अपने अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए हमारे पास मजबूत साझेदारी का गठबंधन है।"
उन्होंने कहा कि यह सहयोग भारत के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रिक समाधान बनाने के कंपनी के लक्ष्य की दिशा में एक कदम आगे है।
हालेकेरे ने कहा, "हमने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और सर्विस के साथ गतिशीलता को बदलने की अपनी कोशिशों को दोगुना कर दिया है, जो सभी के लिए गतिशीलता तक पहुंच के हमारे मिशन के साथ जुड़ा हुआ है।"