{"_id":"6461d77faa3df75f0f0be4f9","slug":"booking-started-for-the-country-s-cheapest-electric-car-mg-comet-know-the-price-features-and-range-2023-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Comet EV: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए शुरू हुई बुकिंग, जानें कीमत, फीचर्स और रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Comet EV: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए शुरू हुई बुकिंग, जानें कीमत, फीचर्स और रेंज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 15 May 2023 12:33 PM IST
सार
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। एमजी की ओर से इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग ली जा रही है। कार की क्या कीमत, फीचर्स और रेंज है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए आज से बुकिंग शुरू हो गई है। एमजी मोटर्स की ओर से अप्रैल महीने में पेश की गई कॉमेट के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू करने का एलान किया गया था। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इसे कितने रुपये में बुक करवाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कैसे फीचर्स, रेंज मिलती है, यह जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
बुकिंग हुई शुरू
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mg india
एमजी मोटर्स की ओर से देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से 15 मई को दोपहर 12 बजे से इस कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कार के लिए बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप के जरिए 11 हजार रुपये देकर करवाई जा सकती है।
एमजी की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स को दिया गया है। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं।
कार में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। इसमें एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, थ्री पाइंट सीटबेल्ट को भी दिया गया है।
कंपनी की ओर से कार में 17.3 Kwh की बैटरी दी गई है। जिसे चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगता है। कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।