{"_id":"646068c1c4f514a01b024c44","slug":"know-how-the-second-week-of-8-may-to-14-may-2023-was-for-the-automobile-world-2023-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा मई का दूसरा हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा मई का दूसरा हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 14 May 2023 03:27 PM IST
सार
ऑटो जगत के लिए मई का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मई का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको आठ मई से 14 मई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
ह्यूंदै की नई एसयूवी की बुकिंग शुरू
2 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै ने लॉन्च से पहले नई एसयूवी एक्सटर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी को 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है। कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई-फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा।
चार इलेक्ट्रिक दो पहिया कंपनियों को मिलेंगे 500 करोड़ रुपये
3 of 20
For Reference Only
- फोटो : ola electric
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की ओर से चार इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं को फेम-2 योजना के तहत 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी जारी करने का फैसला किया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, उपभोक्ताओं को चार्जर के लिए ली गई राशि को वापिस करने के फैसले के बाद सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की ओर से जिन कंपनियों को सब्सिडी दी जाएगी। उनमें ओला इलेक्ट्रिक, एथर, टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से ओला को सबसे ज्यादा करीब 370 करोड़ रुपये की राशि मिल सकती है। ओला के बाद एथर को करीब 275 करोड़ रुपये, टीवीएस को करीब 150 करोड़ रुपये हीरो मोटोकॉर्प को करीब 28-30 करोड़ रुपये की राशि मिल सकती है। चार्जर के लिए ली गई राशि को रिफंड करने का फैसला ईवी निर्माताओं को लेने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा है क्योंकि चार्जर के लिए ग्राहकों से पैसे वसूलने के कारण केंद्र ने फेम-2 योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को दिए जाने वाली इंसेंटिव राशि को रोक दिया है। जिसके बाद ओला, एथर, टीवीएस और हीरो की ओर से जानकारी दी गई थी कि कंपनियां अपने ग्राहकों को चार्जर का पैसा रिफंड करेंगी। जानकारी के मुताबिक यह राशि करीब 288 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू होगी नई इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग
4 of 20
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : matter
मैटर कंपनी की ओर से एलान किया गया है कि कंपनी 17 मई से देश के 25 शहरों और जिलों में ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक के लिए प्री-बुकिंग को शुरू कर देगी। बाइक को मैटर और फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट्स पर बुक करवाया जा सकेगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश के 25 शहरों और जिलों में बाइक को बुक करवाया जा सकेगा। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, कृष्णा, बेंगलुरु, मैसूर, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, मुंबई, नवी मुंबई, थाणे, रायगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत, जयपुर, इंदौर, दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, पटना, गुवाहाटी, कामरप, कोलकाता, भुवनेश्वर और कोरधा जैसे शहर शामिल हैं। प्री-रजिस्ट्रेशन में बाइक की कीमत 1.44 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही ग्राहक फिलहाल सिर्फ दो मॉडल्स ऐरा 5000, ऐरा 5000+ के लिए बुकिंग करवाई जा सकेगी। हालांकि कंपनी ने कुछ समय पहले इसके चार वैरिएंट को पेश किया था। बाइक में फीचर्स की बात करें तो, इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, पिलियन राइडर के लिए स्प्लिट ग्रैब रेल, ड्यूल डिस्क ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस, इंजन गार्ड जैसा मोटर गार्ड, स्प्लिट सीट्स, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्राइड ऑटो, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, रियल टाइम बैटरी कंजप्शन, ऑफ लाइन नेविगेशन, व्हीकल शेयरिंग, ओटीए अपडेट्स, वेलकम लाइट्स, बैटरी सेविंग, गियर इंडीकेटर, की-लैस एंट्री, सर्विस रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
किआ ने लॉन्च किया इस एसयूवी का नया एडिशन
5 of 20
Kia Sonet Aurochs Edition
- फोटो : Kia India
किआ मोटर्स की ओर से सोनेट एसयूवी को नए एनिवर्सिरी एडिशन के साथ पेश किया गया है। सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन का नाम ऑरोच दिया गया है। सामान्य सोनेट के मुकाबले एनिवर्सिरी एडिशन में कंपनी की ओर से कुछ खास बदलाव किए गए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन फ्रंट स्किड प्लेट पर टैंगरीन एसेंट दिया गया है। इसका उपयोग एसयूवी की टाइगर नोज ग्रिल, व्हील कैप, साइड स्किड प्लेट, रियर स्क्डि प्लेट सहित स्पेशल बैज के साथ किया गया है। किआ की ओर से सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन को सिर्फ एक ही वैरिएंट में ऑफर किया गया है। इसे सिर्फ एचटीएक्स वैरिएंट में ही ऑफर किया जा रहा है। जिसका नाम एचटीएक्स एई रखा गया है। इस वैरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हॉर्टबीट एलईडी टेल लैंप, क्राउन ज्वैल एलईडी हैडलैंप के साथ हॉर्टबीट एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी के अंदर सेमी लैदरेट सीट के साथ सिल्वर स्टिचिंग और बीज-ब्लैक कलर थीम रखी गई है। एसयूवी को चार रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध करवाया है जिनमें ग्लेशियर वाइट पर्ल, ग्रैविटी रेड, स्पार्कलिंग सिल्वर और ऑरोरा ब्लैक पर्ल शामिल हैं। कंपनी की ओर से इसे सिर्फ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है। एचटीएक्स एई वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 11.85 लाख रुपये तय की गई है। इस वैरिएंट को एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस के बीच पोजिशन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।